close
LIVE UPDATE

झारखंड- 2 बड़ी घटना : प्रिंस खान गैंग व पुलिसकर्मियों में मुठभेड़, एक गुर्गा ढेर, पुलिसकर्मी को भी लगी गोली, उधर, रांची के होटल में भी प्रिंस खान गैंग ने बरसायी गोली…

Jharkhand - 2 major incidents: Encounter between Prince Khan gang and police, one henchman killed, policeman also shot, Prince Khan gang also opened fire at a hotel in Ranchi...

झारखंड की राजधानी रांची में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के एक होटल में गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों द्वारा की गई गोलीबारी में एक वेटर की मौत हो गई। घटना के बाद प्रिंस खान द्वारा होटल संचालक को व्हाट्सएप पर धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजने की बात सामने आई है। वहीं एक अन्य घटना में धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का एक गुर्गा मारा गया, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
________________________________________
धनबाद/रांची। प्रिंस खान के गुर्गों से जुड़ी आज की दो बड़ी खबर सामने आयी है। रायपुर मे जहां प्रिंस खान गैंग की तरफ से एक होटल में गोलीबारी की गयी है, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। वहीं दूसरी घटना धनबाद में सामने आयी है, जहां प्रिंस खान गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस घटना में प्रिंस खान का एक गुर्गा मारा गया है।

रांची की होटल में गोलीबारी

रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के एक होटल में अज्ञात हमलावरों ने घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी की घटना में होटल में काम करने वाले एक वेटर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे थे। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, हमलावर अचानक होटल में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान होटल में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान होटल का एक वेटर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर प्रिंस खान ने होटल या रेस्टोरेंट संचालक राजकुमार गोप को व्हाट्सएप पर एक ऑडियो मैसेज भेजकर धमकी दी है। इस ऑडियो मैसेज में कथित तौर पर कहा गया है कि “इस बार सिर्फ गोली चली है, अगली बार बम चलेगा।” इस धमकी के बाद इलाके में दहशत और भी बढ़ गई है।

धनबाद में गैंग्स्टर व पुलिस में मुठभेड़

इधर, इस घटना के कुछ ही समय बाद धनबाद से भी बड़ी खबर सामने आई। धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें प्रिंस खान गिरोह के एक गुर्गे को मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ धनबाद पब्लिक स्कूल के पास हुई।

मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल जवान की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि रांची में हुई गोलीबारी और धनबाद में हुए एनकाउंटर के बीच कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। प्रिंस खान गिरोह लंबे समय से झारखंड के कई जिलों में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है, और पुलिस लगातार इस गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *