बड़ी खबर: सुवेंदु अधिकारी के PS को बीच सड़क पर गोलियां से भूना, PSO को भी मारी गोली, गाड़ी ओवरटेक कर मारी गोली
Big news: Suvendu Adhikari's PS shot dead in the middle of the road, PSO also shot, shot after overtaking the car

Big Breaking News: पश्चिम बंगाल में तख्ता पलट के बाद हिंसा की खबरें लगातार आ रही है। बंगाल में आज कल में नए मुख्यमंत्री का चयन होना है।सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर आ गई है।
शुभेंदु अधिकारी के करीबी निजी सहायक (PA) चंद्र नाथ रथ की मध्यमग्राम में सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। चश्मदीदों के मुताबिक वह कुछ लोगों के साथ थे, तभी हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया.। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सिर, सीने और पेट में कई गोलियां लगी हैं। करीब 12 राउंड फायरिंग हुई है. बताया जा रहा है कि हमलावर पीछा करते हुए आए, गाड़ी रुकवाई और फिर लगातार गोलियां चलाईं।
इस हमले के दौरान सुवेंदु के स्टाफ के एक अन्य साथी बुद्धदेव भी मौजूद थे। हमले में उन्हें भी गोली लगी है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। बुद्धदेव सुवेंदु के सुरक्षा अधिकारी यानी पीएसओ थे।
बताया जा रहा है कि पहले गाड़ी को ओवरटेक कर रोक गया, उसके बाद लगातार गोलियां चलाई गईं।सुवेंदु के पीएम चंद्रनाथ मध्यमग्राम इलाके में एक बिरयानी की दुकान पर रुके थे। इस दौरान उनकी गाड़ी का बाइक सवार पीछा कर रहे थे। जब गाड़ी रुकी तो बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में मौके पर ही चंद्रनाथ की मौत हो गई। उन्हें सुवेंदु अधिकारी का राइट हैंड माना जाता था। चंद्रनाथ के सिर और गर्दन में गोली लगी है।







