close
LIVE UPDATE

9152 पदों पर सरकारी नौकरी: तैयार हो जाईये! फिर निकलने वाली है बंपर नौकरियां, शिक्षकों व कर्मचारियों के 9152 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी

Government jobs for 9,152 positions: Get ready! Job openings are on the horizon, with approval for recruitment to 9,152 teaching and staff positions.

एक बार फिर बंपर वैकेंसी आने वाली है। 208 नए डिग्री कॉलेजों के लिए 9,152 शिक्षकों और कर्मचारियों के पद सृजित कर दिए हैं। जल्द ही इन पदों पर भर्तियां होगी, जिनमें प्रधानाचार्य, सहायक प्राध्यापक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हैं। अब इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।
________________________________________
Sarkari Naukari । उच्च शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने 208 नए डिग्री कॉलेजों के लिए कुल 9,152 पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के साथ ही बिहार में एक बार फिर नौकरी का पिटारा खुलने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक इन पदों में 6,656 सहायक प्राध्यापक और 2,496 शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हैं।

इसके साथ ही प्रत्येक कॉलेज में एक प्रधानाचार्य की भी नियुक्ति होगी। पदों के सृजन के साथ ही अब इन कॉलेजों में भर्ती की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने इस संबंध में महालेखाकार को आधिकारिक सूचना भेज दी है। विभाग के अनुसार, यह पहल राज्य सरकार के “सात निश्चय-तीन” कार्यक्रम के अंतर्गत “उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य” योजना का हिस्सा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

208 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज
इसका उद्देश्य उन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित करना है, जहां अब तक उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।सरकार ने विश्वविद्यालयों और जिला प्रशासन से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ऐसे 208 प्रखंडों की पहचान की है, जहां डिग्री कॉलेज नहीं थे। इन सभी प्रखंडों में अब नए महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

प्रत्येक कॉलेज में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए शिक्षक और कर्मचारियों के पद निर्धारित किए गए हैं। प्रति महाविद्यालय 32 शिक्षक श्रेणी और 12 शिक्षकेत्तर श्रेणी के पद होंगे। इस प्रकार 208 कॉलेजों के लिए कुल 6,656 शिक्षक और 2,496 गैर-शिक्षण कर्मचारियों के पद सृजित किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन पदों पर होगी भर्तियां
शिक्षक श्रेणी में प्रत्येक कॉलेज में एक प्रधानाचार्य और 16 सहायक प्राध्यापक नियुक्त किए जाएंगे। प्रधानाचार्य का वेतन स्तर-14 निर्धारित किया गया है, जबकि सहायक प्राध्यापकों का वेतन स्तर-10 होगा। सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति विभिन्न विषयों में की जाएगी, जिनमें हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, मनोविज्ञान, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वाणिज्य और पर्यावरण विज्ञान शामिल हैं।

लिपिकों की भी होगी नियुक्ति
इसके अलावा प्रत्येक कॉलेज में 12 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भी नियुक्ति की जाएगी। इनमें एक उच्च वर्गीय लिपिक, तीन निम्न वर्गीय लिपिक, एक सहायक लाइब्रेरियन और सात लैब इंचार्ज शामिल होंगे। लैब इंचार्ज के पद भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल और गृह विज्ञान जैसे विषयों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेतनमान की बात करें तो उच्च वर्गीय लिपिक और सहायक लाइब्रेरियन का वेतन स्तर-4 होगा, जबकि निम्न वर्गीय लिपिक का वेतन स्तर-2 निर्धारित किया गया है। लैब इंचार्ज का वेतन स्तर भी 4 रखा गया है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *