रांची: स्वास्थ्यकर्मियों की जोरदार नारेबाजी, बकाया वेतन और OPS को लेकर दिखी नाराजगी

रांची। वेतन भुगतान की मांग को लेकर रिम्स के स्वास्थ्यकर्मियों का गुस्सा आज फूट पड़ा। रिम्स कर्मियों ने आज 3 महीने से भुगतान लंबित होने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी निदेशक कार्यालय भी पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। रिम्स के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग जल्द पूरा करने और रिम्स कर्मियों को भी OPS का लाभ दिलाने की मांग रखी।
स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि वह कार्य बहिष्कार नहीं कर रहे हैं, लेकिन अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वह अपना प्रदर्शन तेज कर सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य कर्मियों ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल हड़ताल पर नहीं है और अपनी जिम्मेदारी को महसूस करते हुए कार्यस्थल पर जूनियर कर्मचारियों को तैनात कर प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।
आपको बता दे की रिम्स कर्मियों का वेतन कुछ महीनो से लंबित है। समय-समय पर वेतन भुगतान की मांगों को रिम्स कर्मियों ने उच्च अधिकारियों के सामने रखा भी लेकिन जब उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो फिर आज प्रिंस कर्मियों ने प्रदर्शन किया।








