close
LIVE UPDATE

रांची: स्वास्थ्यकर्मियों में रोष, 4 महीने से वेतन नहीं मिलनेऔर OPS को लेकर दिखी नाराजगी

रांची। वेतन भुगतान की मांग को लेकर रिम्स के स्वास्थ्यकर्मियों का गुस्सा चरम पर है। रिम्स कर्मियों ने 3 महीने से भुगतान लंबित होने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था।  इस दौरान कर्मचारी निदेशक कार्यालय भी पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।  रिम्स के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग जल्द पूरा करने और रिम्स कर्मियों को भी OPS का लाभ दिलाने की मांग  रखी।

स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि वह कार्य बहिष्कार नहीं कर रहे हैं, लेकिन अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वह अपना प्रदर्शन तेज कर सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य कर्मियों ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल हड़ताल पर नहीं है और अपनी जिम्मेदारी को महसूस करते हुए कार्यस्थल पर जूनियर कर्मचारियों को तैनात कर प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दे की रिम्स कर्मियों का वेतन कुछ महीनो से लंबित है। समय-समय पर वेतन भुगतान की मांगों को रिम्स कर्मियों ने उच्च अधिकारियों के सामने रखा भी लेकिन जब उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो फिर रिम्स कर्मियों ने प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *