झारखंड: ITI में एडमिशन का नोटिफिकेशन हुआ जारी, जानिये कैसे भरे आवेदन फार्म, ये है आसान तरीका
Jharkhand: ITI Admission Notification Released—Find Out the Last Date, Eligibility Criteria, and the Complete Process

Jharkhand ITI Admission : झारखंड में ITI कोर्स में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। झारखंड सरकार के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग ने राज्य के सरकारी. निजी और पीपीपी मोड पर संचालित आईटीआई में शैक्षणिक सत्र 2026-28 तक के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
25 जून तक कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग की तरफ से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन 29 जून को दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा। आईटीआई कोर्स में दाखिले के लिए आठवीं पास अभ्यर्थी वायरमैन, मेशन, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर, जनरल और सिविंग टेक्नोलॉजी जैसे ट्रेडों में आवेदन कर सकते हैं।
8वींं-10वीं पास होना जरूरी
अन्य सभी ट्रेडों के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। आईटीआई में दाखिले के लिए झारखंड का स्थाई निवासी होना भी आवश्यक है। आईटीआई में दाखिले के लिए 1 अगस्त 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष पर अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को कम से कम 10 और अधिकतम 30 संस्थान ट्रेड विकल्प भरने होंगे।
इन हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट यानी एनटीसी प्राप्त होने तक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी नहीं बदलने की सलाह दी गई है। आरक्षण का लाभ झारखंड के नियम और निर्देशों के मुताबिक जिला आरक्षण रोस्टर के अनुसार दिया जाएगा। आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को www.iti.jharkhand.gov.in पर संपर्क करना होगा।
किसी भी समस्या के लिए पोर्टल के गृह क्षेत्र में शिकायत दर्ज भी अभ्यर्थी कर सकेंगे। हेल्पलाइन नंबर इसके लिए दिया गया है हेल्पलाइन नंबर है 9031785326, 771775369, 82575749, 18000123344 और 0651352322 पर संपर्क कर सकते हैं।








