close
LIVE UPDATE

रांची: बाइक पर हीरोपंथी दिखा रहे थे लड़के, पुलिस ने लगाया 5000 रुपये फटका, अब बोले, नहीं करूंगा दोबारा

रांची। सड़क पर हीरोपंथी बाइकर्स को महंगा पड़ गया। स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी मालिक पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला दलादिली चौक के पास का बताया जा रहा है, जहां दो युवक चलती स्कूटी पर खतरनाक करतब करते नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि दो युवक स्कूटी पर सवार होकर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। वीडियो में चालक ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन पीछे बैठा युवक बिना हेलमेट के दिखाई दिया। साथ ही दोनों युवकों को चलती स्कूटी पर जोखिम भरे स्टंट करते हुए देखा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान स्कूटी का नंबर JH 01 DN 2274 चिन्हित किया गया। इसके बाद ट्रैफिक एसपी के निर्देश पर वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपये का चालान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ सकता है भारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस प्रकार के स्टंट न केवल वाहन चालक और उसके साथी की जान के लिए खतरा हैं, बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को भी प्रभावित करते हैं। थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रैफिक पुलिस की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने युवाओं से सड़क पर स्टंटबाजी और यातायात नियमों के उल्लंघन से बचने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह की हरकतें कानूनन अपराध हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह के मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *