close
LIVE UPDATE

वैभव ने पहली गेंद पर मारा चौका, लेकिन फिर….इंडिया A के मैच में वैभव हुए फ्लाप, तो गायकवाड़ निकले आउट ऑफ सिलेबस

Vaibhav Sooryvanshi : IPL में तूफानी बल्लेबाजी से सभी टीमों के होश उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी भारत ए के खिलाफ नहीं चल सके। भारत ए और श्रीलंका ए के बीच आज पहला मैच श्रीलंका के दांबुला में खेला गया। त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव से भारतीय फैन्स को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनकी पारी सिर्फ 14 रन पर सिमट गई। वैभव ने भारत ए के खिलाफ शुरुआत तो चौके से की, लेकिन उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चली। वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत में ही कुछ आकर्षक शॉट लगाए और 12 गेंदों में 14 रन बनाए।

इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके निकले, लेकिन इस अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वैभव का विकेट  तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज को मिला। वैभव सूर्यवंशी ने पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर शिराज ने उन्हें फुल लेंथ गेंद डाली।

शिराज की गेंद बल्ले पर तो अच्छी तरह आई, लेकिन वैभव उसे हवा में उठाने में सफल नहीं हो सके। उन्होंने क्रीज में रहकर सीधा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे मिड-ऑफ फील्डर के हाथों में चली गई। जिसके बाद कैच लेने में कोई चूक नहीं हुई।

इधर, चोटिल रियान पराग की जगह टीम में शामिल किए गए ऋतुराज ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम की जीत की नींव रखी। ऋतुराज ने मैच में 114 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, इसमें 6 चौके और  3 छक्के शामिल थेरहे. उनका स्ट्राइक रेट 88.60 रहा. ऋतुराज और त‍िलक के बीच चौथे विकेट के लिए 185 गेंदों में 150 रनों की पार्टनरशिप हुई। तिलक  ने बेहद स्लो पारी खेली. उन्होंने 97 गेंदों पर 60 रन बनाए।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *