close
LIVE UPDATE

JSSC ने 16000 शिक्षक अभ्यर्थियों को दिया झटका, आवेदन कर दिये निरस्त, परीक्षा केंद्र में ये सामान लाना होगा अब जरूरी

रांची। झारखंड के शिक्षक अभ्यर्थियों से जुड़ी एक बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने  16 हजार से ज्यादा आवेदन रद्द कर दिये हैं। एडमिट कार्ड जारी करने से पहले आयोग ने  इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 से बड़ा फैसला लिया है। आयोग के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले 16,113 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन निरस्त कर दिए हैं। इस संबंध में आयोग ने विस्तृत सूचना जारी करते हुए अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

आवेदन प्रक्रिया अधूरी छोड़ने वालों पर कार्रवाई

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार अधिकांश अभ्यर्थियों ने केवल पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) तक की प्रक्रिया पूरी की थी, लेकिन आवेदन पत्र भरने की शेष औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया। ऐसे में 15,936 अभ्यर्थियों के आवेदन अमान्य घोषित कर दिए गए हैं।इसके अलावा 177 अभ्यर्थी ऐसे पाए गए जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया। शुल्क भुगतान नहीं होने के कारण उनके आवेदन भी रद्द कर दिए गए।

दिसंबर से फरवरी तक चली थी आवेदन प्रक्रिया

आपको बता दें कि विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 दिसंबर 2025 से शुरू हुए थे। आयोग ने 24 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि तक आवेदन स्वीकार किए थे। आवेदन पत्रों की जांच के बाद आयोग ने नियमों के अनुरूप यह कार्रवाई की है।

22 जून से शुरू होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार भर्ती परीक्षा 22 जून से 24 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा रांची स्थित विभिन्न कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) केंद्रों में संपन्न होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

मोबाइल और ई-मेल पर मिलेगी सूचना

जेएसएससी ने अभ्यर्थियों को बताया है कि परीक्षा की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने मोबाइल और ई-मेल नियमित रूप से जांचते रहें।

17 जून से उपलब्ध होंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 17 जून 2026 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण संख्या अथवा ई-मेल आईडी और जन्म तिथि के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकेगा।

परीक्षा केंद्र पर रखना होगा यह जरूरी सामान

आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति और दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लेकर जाएं। साथ ही भर्ती परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *