close
LIVE UPDATE

रामगढ़ : 4 की मौत, बंद पड़े खदान से जहरीली गैस रिसाव से हुई घटना, प्रशासन सतर्क

Ramgarh: 4 dead following toxic gas leakage from a closed mine; administration on alert.

 Ramgadh/14.6.26: झारखंड के रामगढ़ जिले से 4 लोगों की मौत की बड़ी घटना सामने आ रही है।मामला एक बंद खदान में जहरीली गैस लीक होने से  जुड़ा है। यह घटना रामगढ़ वन क्षेत्र के चपरी-बुमरी इलाके में हुई, जहां कुछ लोग कोयले का उत्खनन करने बंद पड़े खदान में उतरे थे. रामगढ़ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार महतो ने चारों की मौत की पुष्टि की है.

मृतक की हुई पहचान

मृतकों की पहचान छोटकी टोंगी सिरका अरगड्डा के रहने वाले देवा कुमार बेदिया और डब्ल्यू बेदिया और सिरका बुध बाजार के रहने वाले आशीष रजवार और किशोर रवानी के तौर पर हुई है.

कैसे हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग कोयला निकालने के लिए बंद खदान में घुसे थे. अचानक खदान के अंदर गैस लीक होने लगी. घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के गांव वालों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. पुलिस और CCL की टीमों को सूचना दी गई. रेस्क्यू के बाद चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया और दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई.

क्या कहते है चिकित्सक

रामगढ़ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक हरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोग चार लोगों को इलाज के लिए लाए थे. दो की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई. कुल चार लोगों की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है. पोस्टमार्टम हाउस पर मजिस्ट्रेट के तौर पर उदय श्रीवास्तव, अभिजीत कुमार और आलोक कुमार समेत तीन डॉक्टरों की टीम के साथ रामगढ़ के अंचलाधिकारी रमेश रविदास मौजूद हैं.

माइंस सुपरिटेंडेंट ने बताया

माइन्स सुपरिटेंडेंट विकास कुमार ने बताया कि गैस लीक की सूचना मिली थी. जब वे अपनी 12 लोगों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि माइंस में जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी थी.

वहीं रामगढ़ SDO कृष्ण मुरारी तिर्की और कार्यपालक दंडाधिकारी अंबिका कुमारी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौके पर पहुंचे हैं. उनकी देखरेख में चारों मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, साथ ही वीडियोग्राफी भी की जा रही है.

अवैध उत्खनन का मामला कोई नया नहीं है। पूरे झारखंड से इस तरह की खबरें आती रहती है। परंतु जिस तरह से लोग जान जोखिम में डालकर अवैध उत्खनन में लगे हैं उससे प्रशासन सकते में हैं। घटनास्थल पर प्रशासन लगातार नजर बनाए रखी है। विस्तृत जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *