close
LIVE UPDATE

Railway Block News: रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी, 19 जुलाई तक कई ट्रेनें हो गयी रद्द, एक्सप्रेस ट्रेनों का समय भी बदला, यात्रा से पहले देखें लिस्ट

आद्रा मंडल में 13 से 19 जुलाई तक रोलिंग ब्लॉक के कारण कई MEMU ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। जानिए पूरी सूची और प्रभावित रूट।

रांची। झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है। कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गयी है। 19 जुलाई तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 13 जुलाई से 19 जुलाई तक रेलवे ट्रैक, ओवरहेड विद्युत उपकरण और सिग्नल प्रणाली के रखरखाव एवं आधुनिकीकरण के लिए संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस अवधि में कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया है, जबकि कई ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाने और कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हालांकि, ब्लॉक के कारण बोकारो, पुरुलिया, आसनसोल, टाटानगर, महुदा और आसपास के मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

इन मेमू ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर नहीं चलेंगी—
• 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल MEMU : 13, 16, 17 और 19 जुलाई
• 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा MEMU : 14, 17 और 19 जुलाई
• 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा MEMU : 19 जुलाई
• 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल MEMU : 13 और 16 जुलाई
• 68056 टाटानगर–आसनसोल MEMU : 14, 15 और 18 जुलाई

कुछ ट्रेनों का सफर रहेगा सीमित

रोलिंग ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों को बीच मार्ग तक ही संचालित किया जाएगा।
• 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम MEMU : 17 और 19 जुलाई को केवल आद्रा तक
• 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया MEMU : 15, 17 और 18 जुलाई को आद्रा तक
• 18116/18115 चक्रधरपुर–गोमो MEMU : 14, 17 और 19 जुलाई को महुदा तक
• 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर MEMU : 16 जुलाई को केवल पुरुलिया तक
रेलवे ने बताया कि कुछ अन्य MEMU सेवाओं के परिचालन में भी अलग-अलग तिथियों पर आंशिक बदलाव किया गया है।

दो एक्सप्रेस ट्रेनों का समय भी बदला

रोलिंग ब्लॉक का असर दो एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ेगा।
• 18035 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस 13, 16 और 17 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से एक घंटे की देरी से रवाना होगी।
• 18036 हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस 14 जुलाई को एक घंटे, जबकि 15 और 18 जुलाई को दो घंटे की देरी से हटिया से प्रस्थान करेगी।

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इससे स्टेशन पर अनावश्यक इंतजार और असुविधा से बचा जा सकेगा।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *