Jharkhand Transfer News: इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 19 अफसर किये गये इधर से उधर; देखें पूरी सूची
झारखंड सरकार ने बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले किये हैं। देर शाम तबादला आदेश जारी किया गया है। विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण कार्य विभाग में 19 कार्यपालक अभियंताओं का तबादला कर दिया है। रांची, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, हजारीबाग समेत कई जिलों में नई पदस्थापना की गई। देखें पूरी सूची।

Jharkhand Transfer News। झारखंड सरकार ने ग्रामीण कार्य विभाग (Rural Works Department) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 कार्यपालक अभियंताओं (Executive Engineers) का तबादला कर दिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी कर दिया गया है।तबादलों के तहत कई जिलों के कार्यपालक अभियंताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रांची स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय, अभियंता प्रमुख कार्यालय और JSRRDA में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
झारखंड सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ग्रामीण कार्य विभाग के 19 Executive Engineers का ट्रांसफर
इन अधिकारियों के हुए तबादले
| अधिकारी | वर्तमान पदस्थापना | नई पदस्थापना |
|---|---|---|
| चंदन कुमार | कार्यप्रमंडल, रांची | मुख्य अभियंता कार्यालय, रांची |
| विकास कुमार | कार्यप्रमंडल, गुमला | मिट्टी अन्वेषण, रांची |
| राम नरेश शरण | कार्यप्रमंडल, सिमडेगा | कार्यप्रमंडल, गुमला |
| ओपी बड़ाईक | कार्यप्रमंडल, लातेहार | कार्यप्रमंडल, चाईबासा |
| धर्मेंद्र कुमार | कार्यप्रमंडल, गढ़वा | कार्यप्रमंडल, हजारीबाग |
| बीके किस्कू | कार्यप्रमंडल, हजारीबाग | कार्यप्रमंडल, कोडरमा |
| सौरव कुमार झा | कार्यप्रमंडल, कोडरमा | कार्यप्रमंडल, गढ़वा |
| सुबोध कुमार दास | कार्यप्रमंडल, गिरिडीह | कार्यप्रमंडल, बोकारो |
| सुशील कुमार सिन्हा | कार्यप्रमंडल, दुमका | कार्यप्रमंडल, गिरिडीह |
| अनुज कुमार अनुज | कार्यप्रमंडल, देवघर | कार्यप्रमंडल, दुमका |
| दुखा मंडल | कार्यप्रमंडल, दुमका | कार्यप्रमंडल, देवघर |
| प्रमोद कुजुर | अभियंता प्रमुख कार्यालय | JSRRDA |
| प्रदीप उरांव | मुख्य अभियंता कार्यालय, रांची | JSRRDA |
| अजय कुमार | JSRRDA | कार्यप्रमंडल, लातेहार |
| संगीता सिंहा | JSRRDA | अभियंता प्रमुख कार्यालय, रांची |
| जमीर अंसारी | JSRRDA | अभियंता प्रमुख कार्यालय, रांची |
| सनोथ सोरेन | अभियंता प्रमुख कार्यालय | कार्यप्रमंडल, सिमडेगा |
झारखंड ट्रांसफर न्यूज: ग्रामीण कार्य विभाग में 19 कार्यपालक अभियंताओं का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
ग्रामीण कार्य विभाग में यह तबादला प्रशासनिक जरूरतों और विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए पदस्थापन के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर योगदान देंगे।झारखंड सरकार समय-समय पर विभागीय आवश्यकताओं के अनुसार अधिकारियों का स्थानांतरण करती रही है, ताकि विकास कार्यों में गति बनी रहे।








