AJPMA के निदेशालय घेराव का असर: ट्रांसफर आदेश रद्द, सभी कर्मियों का संशोधित आदेश जारी, एसोसिएशन ने निदेशक प्रमुख का जताया आभार
Impact of AJPMA's gherao of the directorate: Transfer orders cancelled, revised orders issued for all personnel; Association expresses gratitude to the Director-in-Chief.

रांची। ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA) द्वारा 11 अगस्त को स्वास्थ्य निदेशालय घेराव और विरोध-प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। निदेशक प्रमुख की ओर से पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए कर्मियों का संशोधित स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया है।
विभाग की ओर से जारी संशोधित आदेश संख्या 1361(23), दिनांक 12 अगस्त 2026 में पूर्व के स्थानांतरण संबंधी आदेशों का उल्लेख करते हुए संशोधित पदस्थापन/स्थानांतरण की सूची जारी की गई है। आदेश में अलग-अलग कर्मियों के नाम, वर्तमान पदस्थापन और संशोधित पदस्थापन का विवरण दिया गया है।

11 अगस्त को AJPMA ने निदेशालय का किया था घेराव
स्थानांतरण आदेश को लेकर राज्यभर के स्वास्थ्य कर्मियों में नाराजगी थी। AJPMA के आह्वान पर 11 अगस्त को बड़ी संख्या में कर्मी स्वास्थ्य निदेशालय पहुंचे थे और निदेशक प्रमुख के समक्ष अपनी मांगें की रखा था। कर्मियों ने स्थानांतरण आदेश को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए आदेश में सुधार/रद्द करने की मांग की थी।
आंदोलन के बाद विभाग की ओर से अगले ही दिन संशोधित आदेश जारी किया जाना स्वास्थ्य कर्मियों के आंदोलन की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

संशोधित आदेश में क्या है?
जारी आदेश में विभिन्न कर्मियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन में संशोधन किया गया है। दस्तावेज में कई कर्मियों के संशोधित पदस्थापन का विवरण दिया गया है, जबकि आदेश के अंत में संबंधित कार्यालयों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रतिलिपि भेजे जाने का उल्लेख है।
AJPMA की ओर से इसे स्वास्थ्य कर्मियों की एकजुटता और लगातार उठाई गई मांगों का परिणाम बताया जा रहा है। अब संशोधित आदेश के बाद कर्मियों में राहत की उम्मीद है।
गौरतलब है कि 11 अगस्त का निदेशालय घेराव महज विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं था, एसोसिएशन ने मांगे नहीं माने जाने के बाद सचिवालय घेराव का कार्यक्रम भी तय कर रखा था।
एसोसिएशन ने जताया आभार
11 अगस्त को AJPMA के प्रतिनिधि मंडल के साथ निदेशक प्रमुख की हुई वार्ता के दौरान एसोसिएशन को दिए आश्वासन के अनुरूप संशोधन आदेश जारी करने पर निदेशक प्रमुख का आभार जताया है।
12 अगस्त को ही संशोधित आदेश जारी होने से स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण को लेकर चल रहा विवाद थमता नजर आ रहा है।
यहां देखें आदेश….















