close
LIVE UPDATE

NMOPS टीम का होगा पुनर्गठन, राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय

OPS News: पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन (NMOPS) के राज्य कार्यकारिणी की बैठक पटना के अटल पथ स्थित गोप गुट कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश टीम के साथ-साथ पूरे बिहार के सभी जिलों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राज्य कार्यकारिणी एवं जिला टीम का पुनर्गठन किया जाए तथा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रत्येक जिला मुख्यालय में पुरानी पेंशन बहाली हेतु सत्याग्रह का आयोजन किया जाए।

बैठक में इस बात का भी निर्णय लिया गया कि बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान एक प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा, इस हेतु प्रत्येक जिला टीम से संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक तैयारी करने का अनुरोध गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक को मुख्य रूप से NMOPS बिहार के प्रदेश अध्यक्ष वरुण पांडे, प्रदेश महासचिव शशि भूषण कुमार, प्रदेश संयोजक प्रेमचंद सिंहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुमार,लगभग सभी जिला के जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिवों द्वारा संबोधित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *