JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को कुनिका सदानंद का समर्थन, रांची पहुंचकर बोलीं- छात्रों की आवाज सुनना जरूरी, छात्रों से करेंगी मुलाकात
Kunika Sadanand extends support to the JPSC-JSSC student protest; upon arriving in Ranchi, she stated that listening to the students' voices is essential and that she will meet with them.

रांची। झारखंड में चल रहे JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को अब बाहर से भी समर्थन मिलने लगा है। छात्रों की मांगों के समर्थन में अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता कुनिका सदानंद रविवार को रांची पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह छात्रों के समर्थन में राजधानी आई हैं और जल्द ही जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलनरत विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगी।
‘यह किसी राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं’
अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने कहा कि छात्रों का आंदोलन किसी राजनीतिक पार्टी का आंदोलन नहीं है। विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझना जरूरी है।उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन करते हैं, तो वह उनके समर्थन में खड़े होने की कोशिश करती हैं। इसी उद्देश्य से वह रांची पहुंची हैं।
‘छात्र पहले विद्यार्थी हैं, देश का भविष्य हैं’
अभिनेत्री कुनिका ने कहा कि आंदोलन में शामिल छात्रों का किसी राजनीतिक दल से जुड़ा होना जरूरी नहीं है। वे सबसे पहले विद्यार्थी हैं और देश का भविष्य हैं। ऐसे में देशभर के लोगों को छात्रों की समस्याओं और उनकी मांगों को समझने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत
कुनिका सदानंद ने छात्रों के आंदोलन के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए।उनके मुताबिक देश में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सकें। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
आंदोलनरत छात्रों से करेंगी मुलाकात
रांची पहुंचने के बाद कुनिका सदानंद ने कहा कि वह जल्द ही जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाकर आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात करेंगी। छात्रों से बातचीत के बाद वह उनकी मांगों और आंदोलन की स्थिति को और करीब से समझेंगी।उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए और सरकार को उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर आंदोलन
आपको बता दें कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। आंदोलनकारी छात्र परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की CBI जांच की मांग कर रहे हैं।ऐसे समय में कुनिका सदानंद का रांची पहुंचकर छात्रों से मिलने का ऐलान आंदोलन को मिलने वाले बाहरी समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।












