close
LIVE UPDATE

झारखंड में 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर स्कूलों में होगी छुट्टी या खुलेंगे स्कूल.. जारी हुआ नया आदेश

Will schools in Jharkhand remain closed or open on Raksha Bandhan (August 28)? New order issued.

रांची :झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने राज्य के सभी स्कूलों में आयोजित होने वाले “राष्ट्रीय खेल दिवस 2026” के कार्यक्रमों में आंशिक संशोधन किया है। राज्य परियोजना निदेशक शशिरंजन (IAS) द्वारा जारी पत्र संख्या 3374 के अनुसार, अब खेल गतिविधियों की शुरुआत 28 अगस्त के बजाय 27 अगस्त से होगी, क्योंकि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

3 दिवसीय ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम का जारी हुआ नया शेड्यूल:

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” विषय पर 03 दिवसीय खेल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

27 अगस्त 2026: जो खेल गतिविधियाँ पहले 28 अगस्त को आयोजित होनी थीं, वे अब 27 अगस्त को संपन्न कराई जाएँगी।

28 अगस्त 2026: रक्षाबंधन के अवसर पर सभी विद्यालयों में अवकाश (Holiday) रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

29 और 30 अगस्त 2026: पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार खेल गतिविधियाँ यथावत आयोजित की जाएँगी।

दिव्यांग बच्चों (CWSN) के लिए विशेष व्यवस्था

विभाग द्वारा जारी निर्देश में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे राष्ट्रीय खेल दिवस के दौरान दिव्यांग बच्चों (Children With Special Needs – CWSN) की सहभागिता सुनिश्चित करें। इन बच्चों के लिए विद्यालयों में विशेष खेल व्यवस्था और सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

School order
img 20260824 wa0010

यह आदेश राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला शिक्षा अधीक्षकों (DSE) को तत्काल प्रभाव से अनुपालन हेतु भेजा गया है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *