close
LIVE UPDATE

Lady SI Suspend: दारोगा पति-पत्नी सस्पेंड, FIR के भी आदेश, नाबालिग से बाल मजदूरी और मारपीट का आरोप

Lady SI Suspended: Sub-Inspector couple suspended; FIR ordered; accused of subjecting a minor to child labour and assault.

चतरा। थाना प्रभारी फिरदौस नाज व SI पति टीपू अंसारी को सस्पेंड कर दिया गया है। चतरा जिले में नाबालिग बच्ची को सरकारी आवास में रखकर उससे घरेलू काम कराने और मारपीट मामले में ये कार्रवाई की गयी है। इस मामले में शिकायत पर चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने ये बड़ी कार्रवाई की है। जारी आदेश के मुताबिक महिला थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक फिरदौस नाज और सदर थाना में पदस्थापित उनके पति पुलिस अवर निरीक्षक टीपू अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक बाल कल्याण समिति (CWC) की शिकायत और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में दोनों पुलिस अधिकारियों को पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश भी दिए गए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नाबालिग से घरेलू काम और मारपीट का आरोप

मामले में आरोप है कि दारोगा दंपति के सरकारी आवास में एक नाबालिग बच्ची को रखा गया था और उससे घरेलू काम कराया जाता था। बच्ची के साथ नियमित रूप से मारपीट और प्रताड़ना किए जाने का भी आरोप है।बाल कल्याण समिति की टीम द्वारा बच्ची को रेस्क्यू किए जाने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CWC की टीम ने सरकारी आवास में की छापेमारी

बताया गया कि रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बाल कल्याण समिति (CWC) की विशेष टीम ने सदर थाना परिसर स्थित दारोगा दंपति के संयुक्त सरकारी आवास में छापेमारी की थी।टीम का नेतृत्व CWC की सदस्य सह बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट प्रियंका अधिकारी ने किया। छापेमारी के दौरान टीम ने सरकारी आवास से नाबालिग बच्ची को रेस्क्यू किया।बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान मिलने के बाद टीम ने मामले को गंभीरता से लिया और उसे संरक्षण में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की।

 

CWC के सामने बच्ची ने लगाए गंभीर आरोप

बताया गया है कि बच्ची ने CWC टीम के समक्ष महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज और उनके पति टीपू अंसारी पर घरेलू काम कराने तथा नियमित रूप से मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।इसके बाद बच्ची को बालिका देखरेख संस्थान (CCI) भेज दिया गया। CWC की ओर से बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। साथ ही बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया गया।

 

दारोगा दंपति के खिलाफ FIR के आदेश

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बाल कल्याण समिति से पत्र प्राप्त हुआ है।उन्होंने बताया कि सदर थाना प्रभारी को मामला दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मामले की जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

SP ने कहा- कानून सबके लिए बराबर

एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि नाबालिग बच्ची से बाल मजदूरी कराना और उसके साथ मारपीट करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून गरीब और जरूरतमंद लोगों की सुरक्षा के लिए है और कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने भी कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और गलत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल दारोगा दंपति को निलंबित कर पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है और मामले में प्राथमिकी एवं विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *