close
LIVE UPDATE

मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने स्थगित किया आंदोलन, 9 सूत्री मांगों पर अगली बैठक में होगा फैसला

सुदिव्य सोनू के निधन के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन का बड़ा फैसला, आंदोलन स्थगित

रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद अपने प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। एसोसिएशन की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है।दरअसल, झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक में पुलिसकर्मियों से जुड़ी 9 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का कार्यक्रम तय किया गया था। आंदोलन 8 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित था।

एसोसिएशन के मुताबिक, झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन, झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन और झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ भी आंदोलन के समर्थन में थे। झारखंड पुलिस सेवानिवृत्त पुलिस एसोसिएशन ने भी आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुदिव्य सोनू के निधन पर आंदोलन स्थगित

6 सितंबर को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने के बाद एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों की आपात बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 8 सितंबर से 10 अक्टूबर तक प्रस्तावित आंदोलन को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।एसोसिएशन ने कहा कि आंदोलन की आगे की रूपरेखा अगली बैठक में तय की जाएगी।

कई संगठनों के पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी, राज्य के निर्वाचित शाखा पदाधिकारी, क्षेत्रीय एवं प्रक्षेत्रीय मंत्री, केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन, झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन, झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ और झारखंड पुलिस सेवानिवृत्त पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Press release
screenshot 20260906 173739 adobe scan

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *