close
LIVE UPDATE

आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि,संघ ने कहा नियमावली ,मानदेय बढ़ोतरी सहित उनके अच्छे कार्यों का झारखंड हमेशा रहेगा ऋणी

Jamshedpur News: 08/09/2026; जमशेदपुर टाटामें झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ जिला कमिटी पूर्वी सिंहभूम के बैनर तले संघ के प्रदेश केंद्रीय कमिटी की  07/09/2026 को लिए निर्णय के अनुसार झारखण्ड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।इस सभा में संघ के सेविका सहायिका ने दिवंगत जन नेता सोनू भैया के चित्र पर माल्यार्पण कर गहरा शोक व्यक्त किया गया। मंच संचालन माला देवी प्रदेश अध्यक्ष ने किया।

Aanganwadi sangh
img 20260908 wa0005

इस अवसर पर श्रीमती सोमा महतो जिला संरक्षक ने कहा कि हमारे संघ के प्रधान संरक्षक सुशील कुमार पाण्डेय के अनुरोध पर दिवगंत मंत्री सोनू भैया ने आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के लिए सेवा शर्त नियमावली बनवाया और सेविका सहायिका के मानदेय में एक मुश्त साढ़े चार हजार की वृद्धि करवाए तथा पांच सौ रु वार्षिक वृद्धि सहित अनुकम्पा की बहाली का प्रावधान करवाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनके निधन से संघ ने एक संवेदनशील शुभ चिंतक अभिभावक को खो दिया ।उनकी उत्तम कार्य शैली , दूरदर्शी नीति और अनेक अच्छे कार्यों के लिए पूरा राज्य ऋणी रहेगा।  उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि इन्हें अपनी श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके परिजन को इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे।

  1. Sevika sahayika sangh
    img 20260908 wa0007

शोक सभा में जिला अध्यक्ष आरती ,सचिव राखी देवी ,पुष्पा गोप,बीजों मुर्मू ,शांति लता टुडू हीरा मुर्मू सन्नी सिरका फूलों हेमब्रम ममता कुमारी सहित दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मौजूद थे ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *