close
LIVE UPDATE

Sudivya Sonu Death LIVE Update: सुदिव्य सोनू के पार्थिव शरीर को देखने अस्पताल में भी उमड़ी भीड़, देखिये सीधे अस्पताल से लाइव

रांची। झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर सुनते ही पूरे राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गयी। देर रात तक कार्यकर्ताओं और कार्यक्रमों के बीच शिरकत करने वाले सुदिव्य कुमार सोनू की सुबह होते-होते मौत की खबर सुनते ही लोग हैरान रह गये। इस बीच जैसे ही लोगों को ये खबर मिली, कि उन्होंने अंतिम सांस गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में ली है। कार्यकर्ताओं का हुजूम अस्पताल में उमड़ पड़ा।

गिरिडीह से उपायुक्त, एसपी सहित पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी भी तुरंत अस्पताल पहुंचे। अभी तक की जो जानकारी है, उसके मुताबिक शनिवार देर रात गिरिडीह में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटनाक्रम को लेकर जो प्रारंभिक जानकारी आयी है, उसके मुताबिक हार्ट अटैक को उनकी मौत की वजह बताया जा रहा है. हालांकि, मौत की वजह को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. शनिवार को ही सुदिव्य कुमार सोनू शिक्षक दिवस के कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।

&

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


nbsp;

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *