तेज बारिश में बड़ा हादसा टला: डोरंडा AG मोड़ के पास स्कूल बस पर गिरा पेड़, सभी बच्चे सुरक्षित

रांची: राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह तेज बारिश के बीच डोरंडा के AG मोड़ इलाके में एक बड़ा पेड़ स्कूल बस पर गिर गया। हादसे के समय बस में स्कूली बच्चे सवार थे और वे स्कूल जा रहे ।

घटना की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं लगी। डोरंडा थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह के अनुसार, सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया।
ये खबर भी पढ़ें…
रांची में लगातार हो रही बारिश के बीच पेड़ गिरने की यह घटना सामने आई है। भारी बारिश को देखते हुए शहर के कई स्कूलों ने शुक्रवार को छुट्टी भी घोषित की है।











