close
LIVE UPDATE

पलामू हादसे पर CM हेमंत सोरेन और राज्यपाल ने जताया दुख, वित्त मंत्री पहुंचे अस्पताल; करम डाली विसर्जन में 6 बच्चों की गयी जान

Update on the death of 6 children: CM Hemant Soren and the Governor expressed grief over the tragedy, and the Finance Minister visited the hospital; the six children died during the immersion of the 'Karam Dali'.

Palamu Karam Visarjan Accident: पलामू में हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी को गम में डूबो दिया है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री से लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी घटना को लेकर दुख जताया है। आपको बता दें कि पलामू के करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत की दर्दनाक घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर दिया है। पलामू में करम पूजा के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की डूबने से मौत हो गई. बोकया गांव में 5 युवकों की मौत, जबकि पाटन में एक किशोरी की डूबने से जान चली गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने गहरा दुख जताया, वहीं राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

करम पर्व के उत्सव के बीच हुई इस घटना के बाद राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है। प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ राहत और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

CM हेमंत सोरेन ने कहा- घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पलामू में करम डाली विसर्जन के दौरान नदी में डूबने की घटना पर गहरा शोक जताया।उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की।

 

 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी जताया दुख

हादसे पर राज्यपाल संतोष गंगवार की ओर से भी शोक व्यक्त किया गया। मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल ने एक साथ पांच बच्चों की मौत की घटना को बेहद दुखद बताया।उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

घटना की जानकारी मिलने के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।वित्त मंत्री ने परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों की जरूरतों को देखते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

आपदा विभाग के प्रावधान के तहत मिलेगी मदद

वित्त मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को आपदा विभाग के प्रावधानों के तहत नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि मृत बच्चों के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को तत्काल आवश्यक राशि उपलब्ध कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है।

 

कैसे हुआ पलामू में दर्दनाक हादसा?

घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया खुर्द गांव से सटे बोकया गांव के पास कोयल नदी में बुधवार सुबह करीब छह बजे हुई।बताया गया कि पतरिया खुर्द गांव के बच्चे करम पर्व के लिए करम डाली लेकर नदी में विसर्जन करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरे बच्चे भी नदी में उतर गए।नदी का बहाव तेज होने के कारण बच्चे संभल नहीं सके और एक के बाद एक पानी में डूब गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जमा हो गई।

 

5 शव बरामद, एक की तलाश जारी

हादसे के बाद शुरू किए गए तलाशी अभियान में चार बच्चों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि एक बच्चे की तलाश जारी थी।घटना के बाद पूरे पतरिया खुर्द और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। करम पर्व की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।वित्त मंत्री ने लोगों से बारिश के मौसम में नदी, तालाब और अन्य जलस्रोतों के पास विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *