Coal India Bonus 2026: दुर्गा पूजा पर कोयला कर्मियों की बल्ले – बल्ले, ₹1,10,250 मिलेगा बोनस, बाजार में लौटी रौनक …जानिए पिछले साल की तुलना में….

धनबाद/कोलकाता: दुर्गा पूजा के अवसर पर कोल इंडिया के करीब 2 लाख गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वर्ष 2026 के बोनस यानी Performance Linked Reward (PLR) को लेकर कोलकाता में हुई अहम बैठक में देर शाम सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। कर्मचारी यूनियन 1.20 लाख पर अड़े थे जबकि कोल इंडिया। इतने पर राजी नहीं थी।
बैठक में कर्मचारियों के बोनस की राशि ₹1,10,250 तय किए जाने की बात कही जा रही है। यानी कोल इंडिया की विभिन्न सहायक कंपनियों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को इस राशि का भुगतान किया जाएगा।
सुबह से चल रही थी खींचतान बैठक
कोल इंडिया के कर्मचारियों के 2026 के PLR को लेकर 3 अक्टूबर को कोलकाता में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में प्रबंधन और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बोनस की राशि को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले बोनस को लेकर करीब दो लाख गैर-कार्यकारी कर्मचारियों की नजर इस बैठक पर थी।
बैठक में शुरुआत में अलग-अलग आंकड़ों पर चर्चा हुई। अब देर शाम ₹1,10,250 की राशि पर सहमति बनने की जानकारी सामने आई है।
पिछले साल मिला था ₹1,03,000
पिछले वर्ष कोल इंडिया के कर्मचारियों को ₹1,03,000 का PLR मिला था। इस साल बोनस की राशि बढ़ने की उम्मीद पहले से जताई जा रही थी। सितंबर में प्रकाशित रिपोर्टों में भी इस बार बोनस करीब ₹1.10 लाख तक पहुंचने की संभावना बताई गई थी।
अगर ₹1,10,250 की राशि मिलने पर पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कर्मचारियों को ₹7,250 अधिक मिलेंगे।
करीब 2 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के लगभग 2 लाख गैर-कार्यकारी कर्मचारी इस PLR के दायरे में आते हैं। बोनस को लेकर हर साल प्रबंधन और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के बीच बातचीत के बाद राशि तय की जाती है। इस बोनस की घोषणा के साथ ही बाजार में रौनक लौटने लगी है।मालूम हो कि बोनस मिलने पर त्योहारी सीजन में जमकर खरीददारी होता है।












