चप्पल को लेकर पत्नी से विवाद के बाद सरकारी डॉक्टर की मौत, देर रात घर में हुई घटना से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर में पत्नी से विवाद के बाद सरकारी डॉक्टर की मौत, चप्पल को लेकर हुआ था विवाद

Doctor Death News: पति – पत्नी के बीच मामूली विवाद भी बड़ी घटना बन रही है।बाथरूम की चप्पल पहनकर बेडरूम पहन कर आने पर मामला इतना तूल पकड़ा कि सरकारी डॉक्टर ने मौत को गले लगा लिया।
मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का है जिला अस्पताल में तैनात 47 वर्षीय सर्जन डॉ. संदीप सिंह की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है।
बाथरूम की चप्पल को लेकर हुआ था विवाद
परिजनों के मुताबिक, रात में डॉ. संदीप बाथरूम की चप्पल पहनकर कमरे में आ गए थे। इस पर पत्नी कंचन ने उन्हें टोका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों अलग हो गए और देर रात डॉक्टर की मौत की सूचना सामने आई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
2019 में हुई थी दूसरी शादी
परिजनों के अनुसार डॉ. संदीप की पहली शादी 2007 में हुई थी और 2018 में तलाक हो गया था। इसके बाद 2019 में उन्होंने कासगंज निवासी कंचन से दूसरी शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं—चार साल की बेटी और करीब दो महीने का बेटा।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों के मुताबिक, अभी घटना की परिस्थितियों और पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। शहर में ये घटना की जानकारी होते ही इस मामूली विवाद की घटना को पचा नहीं पा रहे।












