Court Clerk Recruitment 2026: 1270 क्लर्क पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न
Court Clerk Recruitment 2026 के तहत 1270 क्लर्क पदों पर भर्ती होगी। आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू होंगे। जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस, परीक्षा पैटर्न और सैलरी।

Court Clerk Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हाईकोर्ट में क्लर्क की नौकरी निकली है। 1270 पदों पर क्लर्क की भर्तियां निकाली गयी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन SSSC (Society for Centralized Recruitment of Staff in Subordinate Courts) ने पंजाब के जिला न्यायालयों में क्लर्क के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती अभियान के तहत 1,270 क्लर्क पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।विज्ञापन संख्या 37C/SSSC/PB/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 शाम 4 बजे से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 शाम 4 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BA, BSc या अन्य स्नातक डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार ने मैट्रिक स्तर पर पंजाबी विषय पढ़ा होना चाहिए।इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान होना अनिवार्य है।
18 से 37 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।पंजाब के SC, BC/OBC, PwBD, पूर्व सैनिक और अन्य पात्र श्रेणियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
भर्ती के लिए निर्धारित शुल्क में ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क शामिल है।
• पंजाब के SC/BC/OBC, ESM और EWS उम्मीदवार: ₹710
• पंजाब के Benchmark Disability उम्मीदवार: ₹875
• अन्य श्रेणियों के उम्मीदवार: ₹1,200
क्लर्क पद पर कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के तहत ₹29,200 रुपये के वेतनमान पर नियुक्ति दी जाएगी।
100 अंकों की होगी लिखित परीक्षा
चयन प्रक्रिया के पहले चरण में 2 घंटे की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
परीक्षा में निम्नलिखित भाग शामिल होंगे:
• General Knowledge: 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न
• English Composition: 20 ऑब्जेक्टिव प्रश्न
• Subjective Section: 30 अंक
सब्जेक्टिव भाग में लगभग 150 शब्दों का निबंध, पत्र लेखन, Precis और पंजाबी से अंग्रेजी अनुवाद शामिल रहेगा।
प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक और पूरी परीक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
लिखित परीक्षा के बाद कंप्यूटर टेस्ट
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Computer Proficiency Test (CPT) देना होगा। यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होगी और इसके अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किए जाएंगे।CPT में स्प्रेडशीट टेस्ट के लिए 10 मिनट में 10 अंक निर्धारित हैं। इसमें उम्मीदवार को कम से कम 4 अंक हासिल करना जरूरी होगा। इसके बाद अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) की गति हासिल करनी होगी।CPT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
लिखित परीक्षा के आधार पर बनेगी अंतिम मेरिट
भर्ती प्रक्रिया में CPT क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें और पात्रता, शुल्क, आरक्षण, दस्तावेज एवं अन्य शर्तों की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन करें।












