close
LIVE UPDATE

महिला सिपाही की मौत: 9 महीने में 5 हजार बार बातचीत फिर भी दे दी जान, शिक्षक गिरफ्तार

पुर में ट्रेनी महिला सिपाही प्रतीक्षा की मौत, कोचिंग टीचर विक्रांत गिरफ्तार

Police News: 22 वर्षीय ट्रेनी कांस्टेबल प्रतीक्षा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रतीक्षा हाल ही में पुलिस ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उसकी तैनाती रायबरेली के मोहनगंज थाने में थी।बताया गया कि प्रतीक्षा छुट्टी पर अपने घर आई थी और परिवार के साथ समय बिताने के बाद अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद परिजनों ने कमरे में उसे अचेत अवस्था में पाया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है जहां 22 वर्षीय ट्रेनी महिला सिपाही प्रतीक्षा की मौत के मामले में पुलिस ने उसके कोचिंग शिक्षक विक्रांत सिंह चंदेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में दोनों के बीच लंबे समय से लगातार संपर्क में रहने की बात सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे हुई दोस्ती

जानकारी के मुताबिक, प्रतीक्षा वर्ष 2021 से विक्रांत की कोचिंग में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती हो गई। बताया जा रहा है कि नौकरी लगने के बाद प्रतीक्षा और विक्रांत के बीच दूरी बढ़ने लगी। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा।

9 महीने में करीब 5 हजार बार हुई कॉल

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रतीक्षा और विक्रांत के बीच पिछले करीब 9 महीनों में लगभग 5 हजार बार फोन पर बातचीत हुई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों के बीच हुई एक कॉल करीब 3 घंटे तक चली थी।बताया जा रहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले भी दोनों के बीच फोन पर तीन बार बातचीत हुई थी। पुलिस अब इन कॉल्स और बातचीत के दौरान हुई घटनाओं को जांच का अहम हिस्सा मान रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नौकरी के बाद बढ़ी दूरी तो बढ़ने लगा विवाद

जांच के मुताबिक, प्रतीक्षा के पुलिस विभाग में चयन के बाद दोनों के रिश्ते में बदलाव आया। आरोप है कि इसके बाद विक्रांत की ओर से उसे लगातार परेशान किया जाने लगा। इसी मानसिक दबाव को युवती की मौत से जोड़कर जांच की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। कॉल डिटेल, दोनों के बीच संपर्क और घटना से पहले की गतिविधियों की जांच के आधार पर पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *