close
LIVE UPDATE

K.K. Polytechnic में मौत की घटना से मचा हड़कंप, भाई ने लगाया संस्थान पर गंभीर आरोप,जांच में जुटी पुलिस

धनबाद के केके पॉलिटेक्निक एंड इंजीनियरिंग कॉलेज के बीएड कैंपस में एक नॉन टीचिंग स्टाफ फाँसी के फंदे में लटकता हुआ मिला है। शव की पहचान कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप सेन के रूप में हुई है।पुलिस ने शव की जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

धनबाद के गोविंदपुर स्थित K.K. Polytechnic  केम्पस में  प्रिंसिपल रुम में मौत की घटना सामने आने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक के भाई ने संस्थान पर लगाया गंभीर आरोप

मृतक  के भाई सुभाष सेन ने संस्थान पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि यहां पर काम की कोई टाइम टेबल ही नहीं थी। रविवार हो या सोमवार कभी भी छुट्टी में भी भाई को काम पर बुला लिया जाता था। जिससे अनूप सेन मानसिक दवाब में था। मृतक के भाई ने इसे साजिश करार दिया था।

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर कॉलेज परिसर और आसपास के लोगों में चर्चा का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *