झारखंड 21 लाख की लूट : दुर्गापूजा के जश्न के बीच दिनदहाड़े लाखों की लूट, 21 लाख की लूटकर बाइक सवार लूटेरे हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
Rs 21 lakh heist in Jharkhand: Amidst Durga Puja celebrations, a robbery worth lakhs takes place in broad daylight; the bike-borne robbers fled with Rs 21 lakh, and the police have launched an investigation.

बोकारो। दुर्गापूजा में चुस्त सुरक्षा व्यवस्था की पोल लूटेरों ने खोल दी है। दिनदहाड़े लाखों की लूट कर लूटेरे फरार हो गये। बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मनसा सिंह गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने कथित तौर पर 21 लाख रुपये की छिनतई कर ली और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बाइक से पैसे लेकर जा रहे थे कंपनी के कर्मचारी
लूट को लेकर मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हिटाची कंपनी से जुड़े लोग बाइक से रुपये लेकर जा रहे थे। इसी दौरान माराफारी थाना क्षेत्र के मनसा सिंह गेट के पास बदमाशों ने उनकी बाइक रोकी और कथित तौर पर 21 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
हेडक्वार्टर डीएसपी ने की घटना की पुष्टि
हेडक्वार्टर डीएसपी पवन कुमार ने छिनतई की घटना होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कंपनी के लोगों ने 21 लाख रुपये छीने जाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस घटनास्थल और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान और घटना के पूरे घटनाक्रम का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।












