close
LIVE UPDATE

IPS Transfer: देर रात जारी हुआ IPS ट्रांसफर आदेश, कई जिलों के SP बदले गए, देखें लिस्ट

SP भानु प्रताप सिंह सहित कई IPS का तबादला, शैलेन्द्र सिंह बने नए एसपी

IPS Transfer: पुलिस प्रशासन की दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।कई जिलों के SP बदले गए। आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है। इस ट्रांसफर पोस्टिंग में सबसे महत्वपूर्ण एक SP के घरेलू विवाद सड़क पर आने के बाद का भी है जिसके बाद उन्हें सो पद से छुट्टी कर दी गई है।

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (SP) IPS भानु प्रताप सिंह का तबादला कर दिया गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने 4 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश के मुताबिक, भानु प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
उनकी जगह शैलेन्द्र सिंह को खगड़िया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब IPS भानु प्रताप सिंह अपनी पत्नी के साथ चल रहे विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्नी के आरोपों के बीच चर्चा में थे IPS भानु प्रताप सिंह

IPS भानु प्रताप सिंह पिछले कुछ दिनों से अपने पारिवारिक विवाद सड़क पर आने के बाद को लेकर चर्चा में थे। उनकी पत्नी पूजा सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और बेटी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।

इसी बीच अब भानु प्रताप सिंह को खगड़िया एसपी के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय बुलाए जाने का आदेश जारी हुआ है। हालांकि, सरकारी अधिसूचना में तबादले की वजह का उल्लेख नहीं किया गया है। परंतु अंदरखाने से ये विवाद को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 किसे कहां मिली पोस्टिंग

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार पुलिस अधिकारियों के पदस्थापन में कई बदलाव किए गए हैं।

भानु प्रताप सिंह (2021 बैच): खगड़िया एसपी से हटाकर बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में योगदान देने का निर्देश।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शैलेन्द्र सिंह (2021 बैच): शिवहर एसपी से स्थानांतरित होकर खगड़िया के नए एसपी बने।

मोहिबुल्लाह अंसारी (2021 बैच): मुजफ्फरपुर नगर पुलिस अधीक्षक से शिवहर एसपी बनाए गए।

अपराजित (2020 बैच): बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना से राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) बनाए गए।

कुमारी ममता कल्याणी: बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

आधिकारिक आदेश जारी

बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना संख्या 13155 में इन तबादलों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। आदेश बिहार के राज्यपाल के निर्देश से जारी किया गया है और इस पर सरकार के अवर सचिव दीपक कुमार के हस्ताक्षर हैं।
अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि खगड़िया में नए एसपी शैलेन्द्र सिंह कब पदभार संभालते हैं और भानु प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में आगे कौन-सी जिम्मेदारी मिलती है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *