SP की छुट्टी: पत्नी से विवाद के बीच IPS भानु प्रताप सिंह पर बड़ी कार्रवाई, SP पद से हटाए गए; मुख्यालय बुलाया गया
पत्नी से विवाद के बीच IPS भानु प्रताप सिंह हटाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

IPS शैलेन्द्र सिंह को मिली खगड़िया की कमान, पत्नी पूजा सिंह के गंभीर आरोपों और सार्वजनिक विरोध के बीच सरकार का बड़ा फैसला
IPS News। सार्वजनिक रूप से IPS का अपनी पत्नी से हुए विवाद के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पत्नी अपने पति और बच्चे के साथ रहना चाहती है जिसकी मांग को लेकर धरने पर बैठी पत्नी पूजा सिंह का विवाद सामने आने पर ये कार्रवाई हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद और लगातार लग रहे गंभीर आरोपों के बीच खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (SP) IPS भानु प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने बुधवार, 4 नवंबर को तबादले की अधिसूचना जारी करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया है।भानु प्रताप सिंह की जगह शिवहर के एसपी शैलेन्द्र सिंह को खगड़िया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

पत्नी के आरोपों के बीच सुर्खियों में आए थे IPS
दरअसल, IPS भानु प्रताप सिंह पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी पूजा सिंह के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में थे। उनकी पत्नी ने उन पर प्रताड़ना, मारपीट, जबरन तलाक का दबाव बनाने और अपनी छह वर्षीय बेटी से मिलने नहीं देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पूजा सिंह इस मामले को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय, महिला आयोग और महिला थाने तक पहुंच चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी विरोध प्रदर्शन कर अपनी शिकायत सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की थी।
महिला थाने में भी की थी शिकायत
पूजा सिंह ने पटना महिला थाने में अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी है। हालांकि, 4 नवंबर को प्रकाशित रिपोर्टों के मुताबिक, शिकायत पर उस समय तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी और मामले की जांच की जा रही थी।आरोपों के बीच पत्नी का कहना है कि वह तलाक नहीं चाहतीं, बल्कि अपने पति और बेटी के साथ परिवार के रूप में रहना चाहती हैं।










