close
LIVE UPDATE

शादी के कुछ घंटे बाद ही डाक्टर दुल्हे की हो गयी मौत, रिस्पेशन पार्टी के दौरान अचानक दुल्हा गिरा, 24 घंटे में उजड़ गयी दुल्हन की मांग

शादी के महज 24 घंटे के भीतर एक डॉक्टर दूल्हे की मौत हो गई। रिसेप्शन के दौरान स्टेज पर फोटोशूट के बाद अचानक गिरे डॉ. पवन कुमार, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम।

Dulhe Ki Maut। नाचते गाते बारात पहुंची…धूमधाम से शादी हुई… मंगलगीत के साथ दुल्हन ससुराल पहुंची, लेकिन फिर रिस्पेशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पूरे घर में कोहराम मच गया। कुछ पल पहले तक जो दुल्हा नाचते-गाते और हंसता-मुस्कुराता नजर आ रहा था, उसकी रिस्पेशन पार्टी के दौरान मौत हो गयी। वो परिवार व दोस्तों-मेहमानों के साथ फोटो खिंचवा रहा था, तभी स्टेज से नीचे गिरा, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। मामला बिहार के कटिहार जिले का है, जहां शादी के जश्न के बीच दुल्हे की मौत से कोहराम मच गया।
 जिस घर में महज कुछ घंटे पहले तक शहनाई की गूंज थी, जहां नई दुल्हन के स्वागत में मेहमानों की भीड़ जुटी थी और हर चेहरे पर नई जिंदगी की शुरुआत की खुशी थी, उसी घर में अचानक ऐसा सन्नाटा पसरा कि किसी को यकीन ही नहीं हुआ। शादी के महज 24 घंटे के भीतर दूल्हे की असामयिक मौत ने खुशियों से भरे आंगन को मातम में बदल दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पोठिया बाजार वार्ड संख्या-13 की है।
25 नवंबर को हुई थी शादी, अगले दिन था रिसेप्शन
मृतक की पहचान डॉक्टर पवन कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर पवन कुमार पटना में पदस्थापित थे और मूल रूप से पोठिया बाजार के ही रहने वाले थे। उनकी शादी 25 नवंबर को पड़ोस के चांदपुर गांव में हुई थी। शादी के बाद 26 नवंबर को घर में नवविवाहित जोड़े के स्वागत के लिए भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था।
फोटोशूट के दौरान बिगड़ी तबीयत, स्टेज पर गिर पड़े दूल्हा
रिसेप्शन समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, दोस्त और स्थानीय लोग शामिल हुए थे। हर तरफ हंसी-खुशी का माहौल था। दूल्हा-दुल्हन मंच पर मेहमानों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान फोटोशूट खत्म होने ही वाला था कि अचानक दुल्हा मंच से नीचे गिर पड़ा। कुछ देर पहले तक मुस्कुराते नजर आ रहे दूल्हे को अचानक इस हालत में देखकर समारोह में अफरा-तफरी मच गई। 
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
परिजन आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। लेकिन पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही डॉक्टर पवन की मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण गंभीर कार्डियक अटैक (हार्ट अटैक) माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की आधिकारिक मेडिकल पुष्टि होना अभी बाकी है।
उजड़ गई नई दुल्हन की मांग, गमगीन हुआ गांव
इस हृदयविदारक घटना ने पूरे परिवार को भीतर तक तोड़कर रख दिया है। जिस दुल्हन ने अभी नई जिंदगी के सपने बुने थे, उसके हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था और मांग का सिंदूर उजड़ गया। महज एक दिन पहले तक शादी की खुशियां मनाने वाला पूरा इलाका अब इस दर्दनाक हादसे से गमगीन है। बताया जा रहा है कि दुल्हे को ना तो बीपी की बीमारी थी और ना ही शुगर था, पूरी तरह से स्वस्थ्य डाक्टर पवन की मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिये हैं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *