close
LIVE UPDATE

ब्रा-पेंटी चोर: महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता था चोर, भागने के दौरान जेब से गिरा कार्ड, तब हुआ खुलासा, ब्रा-पेंटी चोरी की वजह सुनकर आप भी शरमा जायेंगे

Bra-Panty Thief: Thief used to steal women's undergarments, card fell from his pocket while running away, then the truth was revealed, you will also be embarrassed after hearing the reason behind bra-panty theft.

Crime News  4 जनवरी 26: पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार है, जो महिलाओं के ब्रा-पेंटी को चुराता था। चोरी के दौरान जेब से एक कार्ड गिरने के बाद चोर की पहचान हुई और फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। चोर ने चोरी की जो वजह बतायी, उसे सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे। मामला मध्यप्रदेश के भोपाल का है, जहां कोलार इलाके में एक अजीबोगरीब और शर्मनाक चोरी का मामला सामने आया है।

यह मामला जितना अजीब है, उतना ही गंभीर भी माना जा रहा है। घटना कोलार इलाके की अमरनाथ कॉलोनी की है। यहां रहने वाले एक डेरी संचालक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 12:30 बजे उन्होंने अपने घर की बालकनी में किसी की परछाई देखी। पहले तो उन्होंने इसे सामान्य समझा, लेकिन जब हलचल बढ़ी तो उन्होंने दरवाजा खोलकर ललकारा। तभी एक युवक महिलाओं के अंडरगारमेंट्स लेकर वहां से भागता हुआ दिखाई दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन इसीदौरान चोर से एक चूक हो गयी। जेब से एक श्रमिक कार्ड गिर गया, जिस पर उसका नाम ‘दीपेश’ लिखा हुआ था। यही कार्ड बाद में उसके पकड़े जाने की सबसे बड़ी वजह बना। पीड़ित परिवार ने तुरंत कोलार थाना पुलिस को सूचना दी और श्रमिक कार्ड पुलिस के हवाले कर दिया।

श्रमिक कार्ड से खुला पूरा राज

कार्ड पर लिखे नाम और पते के आधार पर पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपी के घर पर दबिश दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी घर के अंदर सो रहा था। पुलिस उस वक्त और भी ज्यादा हैरान रह गई, जब देखा कि दीपेश ने चोरी किए हुए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहन रखे थे। पुलिस ने उसे शांतिपूर्वक हिरासत में लिया। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी इससे पहले मंदाकिनी कॉलोनी के एक अन्य घर में भी इसी तरह की चोरी कर चुका था। वहां से चुराए गए अंडरगारमेंट्स गलती से उनके घर में छूट गए थे, जिन्हें बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। इससे साफ होता है कि आरोपी पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

मानसिक स्थिति पर उठे सवाल

कोलार थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। इसी को देखते हुए उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने इससे पहले अन्य इलाकों में भी ऐसी घटनाएं की हैं।
इलाके की कई महिलाओं ने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय से बालकनियों से महिलाओं के कपड़े चोरी होने की घटनाएं हो रही थीं, लेकिन शर्म और डर के कारण कई मामलों की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। एक पीड़ित महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “रात को बालकनी में कुछ हलचल सुनाई दी थी, लेकिन डर के मारे हम चुप रहे। अब इस घटना के बाद और सतर्क रहना पड़ेगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *