close
LIVE UPDATE

महिला क्रिकेटर का मंगेतर बिस्तर पर दूसरी लड़की के साथ पकड़ाया, टीम इंडिया की क्रिकेटरों ने कर दी धुनाई, एक्टर के बारे में हुआ बड़ा खुलासा

Female cricketer's fiancé caught in bed with another woman, thrashed by Team India cricketers, major revelation about the actor

Palas Muchhal And Smirti Mandhana : महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल की शादी टूटने को लेकर बड़ी ही चौकाने वाली जानकारी आयी है। एक्टर और प्रोड्यूसर विद्यान माने ने दावा किया है कि पलाश मुच्छल एक लड़की के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था, जिसके बाद महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने उसकी धुनाई कर दी। शादी टूटने की वजह ये भी थी।

गौरतलब है कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी पहले 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी, जिसे पहले हेल्थ इमरजेंसी का हवाला देकर पोस्टपोन किया गया और बाद में दिसंबर 2025 में स्थायी रूप से रद्द कर दिया गया। उस समय स्मृति मंधाना ने शादी रद्द होने की पुष्टि करते हुए प्राइवेसी की अपील की थी, जबकि पलाश ने इसे अपने जीवन का सबसे कठिन दौर बताया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक्टर और प्रोड्यूसर विद्यान माने ने प्रसिद्ध सिंगर और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विद्यान माने का दावा है कि पलाश मुच्छल और उनके परिवार ने उनसे 40 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। यह राशि एक अनरिलीज्ड फिल्म में निवेश से जुड़ी बताई जा रही है। इस मामले में विद्यान माने ने महाराष्ट्र के सांगली में औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है।

34 वर्षीय विद्यान माने ने एक मीडिया से बातचीत में कहा कि पलाश मुच्छल को लेकर जो अफवाहें लंबे समय से चल रही थीं, वे अब सच साबित हो रही हैं। विद्यान के अनुसार, नवंबर 2025 में होने वाली पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी अचानक टूटने के पीछे भी गंभीर कारण थे। उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा, “मैं खुद 23 नवंबर 2025 को होने वाली शादी की तैयारियों में शामिल था। उसी दौरान उन्हें एक दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया। वह बेहद भयानक सीन था। वहां मौजूद भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उन्हें पीट दिया। इसके बाद पूरी सच्चाई सामने आ गई।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्यान माने ने पलाश के पूरे परिवार पर भी गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें भरोसा था कि शादी के बाद पलाश सांगली में बस जाएंगे और फिल्म को लेकर चीजें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी, लेकिन उनके साथ पूरी तरह उल्टा हुआ।

फिल्म निवेश को लेकर विद्यान ने बताया कि पिछले महीने जब वे पलाश की मां अमिता मुच्छल से मिले, तो उन्होंने फिल्म रिलीज के लिए बजट बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये होने की बात कही। विद्यान के मुताबिक, उनसे और 10 लाख रुपये निवेश करने को कहा गया, साथ ही यह धमकी दी गई कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनकी पहले से लगाई गई रकम भी वापस नहीं की जाएगी।“मुझे साफ तौर पर ब्लैकमेल किया गया और धमकी दी गई कि मुझे फिल्म से बाहर कर दिया जाएगा। मजबूर होकर मुझे पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी,” विद्यान ने कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने यह भी दावा किया कि शादी टूटने के बाद मुच्छल परिवार ने उन्हें हर जगह से ब्लॉक कर दिया। कई बार संपर्क करने के बावजूद पलाश मुच्छल की ओर से कोई सीधा जवाब नहीं मिला। विद्यान ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के अन्य कलाकारों को भी उनकी मेहनताना राशि नहीं दी गई है।“मैंने इंडस्ट्री में ठगी की कहानियां सुनी थीं, लेकिन यह मामला तो पूरी तरह चोरी जैसा है,” उन्होंने कहा।

विद्यान माने का दावा है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और फिल्म, जो रिलीज के लिए तैयार बताई जा रही थी, उसमें अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने साफ कहा कि वे मुच्छल परिवार की सच्चाई को सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं और उनके पास चैट्स व कॉल रिकॉर्डिंग जैसे सबूत मौजूद हैं, जिन्हें वे पुलिस और मीडिया को सौंपने को तैयार हैं।

पलाश मुच्छल का जवाब

इन सभी आरोपों पर पलाश मुच्छल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बयान जारी करते हुए कहा कि विद्यान माने द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। पलाश ने लिखा कि ये आरोप उनकी छवि खराब करने की नीयत से लगाए गए हैं और वह इसे बिना चुनौती दिए नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि उनके वकील श्रेयांश मिथारे इस मामले में सभी कानूनी विकल्पों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *