close
LIVE UPDATE

झारखंड: मटन पार्टी के लिए New Year से पहले चुरा रहे थे बकरा, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर दमभर पीटा, तभी पहुंच गयी पुलिस, तो …

Jharkhand: A goat was being stolen for a mutton party before New Year. Villagers tied it with a rope and beat it to its fullest extent. Police arrived and...

लातेहार। New  Year में मटन पार्टी के लिए बकरा चुरा रहे युवकों की धुनाई हो गयी। नाराज लोगों ने दोनों चोरों को बांधकर पीटा। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और आरोपी को पकड़कर साथ ले गयी। झारखंड के लातेहार जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। यह घटना वार्ड नंबर 8 की बताई जा रही है। आरोप है कि दोनों युवक इलाके में लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं में शामिल थे। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर एक पेड़ से रस्सी के सहारे बांध दिया और इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई।

कैसे सामने आया मामला

वार्ड नंबर 8 निवासी ननका भुइयां की दो बकरियां बीती रात चोरी हो गई थीं। जब उन्होंने आसपास पूछताछ और तलाश की, तो उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बकरियां लातेहार के ही रहने वाले कुछ युवकों द्वारा चोरी की गई हैं। इसके बाद ननका भुइयां के साथ कई अन्य ग्रामीणों ने मिलकर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।

ग्रामीणों का गुस्सा और मारपीट

युवकों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों को रस्सी से बांध दिया गया और कुछ लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीण पकड़े गए युवकों से चोरी की गई बकरियों को वापस करने की मांग कर रहे थे। कुछ लोग इतने आक्रोशित थे कि स्थिति बेकाबू होने लगी।

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। चूंकि घटनास्थल सदर थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर था, इसलिए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला और दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने किसी तरह का बड़ा विवाद या हिंसा होने से पहले ही हालात पर काबू पा लिया और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले गई।

भुक्तभोगी ग्रामीण का पक्ष

इस मामले में भुक्तभोगी ग्रामीण ननका भुइयां ने बताया कि बीती रात उसकी दो बकरियां चोरी हो गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले भी उसकी एक बकरी चोरी हुई थी। ननका के अनुसार, गांव के अन्य लोगों की भी बकरियां पिछले कुछ समय से चोरी हो रही हैं। उनका आरोप है कि जिन युवकों को पकड़ा गया है, वही लोग गिरोह बनाकर इस तरह की चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं।

ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बकरी जैसे पशुधन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन हैं और चोरी की वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी कारण ग्रामीणों का गुस्सा पकड़े गए युवकों पर फूट पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *