close
LIVE UPDATE

52 लाख की बैंक लूट का लूटेरा मारा गया, गोली मारकर हुई हत्या, 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग

Robber killed in 52 lakh bank robbery, shot dead, more than 10 rounds fired

Crime News: 52 लाख के बैंक लूटकांड में शामिल रहे लूटेरे अमन शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात पत्रकार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पी सेक्टर के विद्यापुरी इलाके में हुई, जहां दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने 10 राउंड से अधिक गोलियां चलाईं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार मौके पर पहुंचे। उनके साथ पत्रकार नगर थाना समेत कुल पांच थानों की पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अमन शुक्ला मुनाचक इलाके के विद्यापुरी पार्क के पास पिछले छह महीनों से अपने बच्चे की थेरेपी कराने नियमित रूप से आता था। रोज की तरह सोमवार को भी वह अपने बच्चे की थेरेपी कराकर लौट रहा था। शाम करीब 5:45 बजे जैसे ही वह थेरेपी सेंटर से बाहर निकला, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गोली लगने के बाद अमन शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस के अनुसार, मृतक अमन शुक्ला का आपराधिक इतिहास रहा है। वह साल 2020 में पटना के बेऊर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हुई बड़ी लूट की घटना में शामिल था। इस लूटकांड में अपराधियों ने बैंक से कुल 52 लाख 33 हजार 500 रुपये लूट लिए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2020 का चर्चित बैंक लूटकांड

साल 2020 में बेऊर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 10 से 12 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोला था। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल लहराकर बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया था। इसके बाद अपराधियों ने बैंक मैनेजर से कैश रूम की चाबी ली और वहां रखे सारे रुपये बैग में भरकर फरार हो गए थे। लूट के दौरान अपराधियों ने बैंक में लगा डीवीआर भी तोड़ दिया था, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *