close
LIVE UPDATE

झारखंड निकाय चुनाव के चलते 11वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों में बदलाव, JAC ने जारी किया नया शेड्यूल

Jharkhand civic body elections result in changes in Class 11 and 12 exam dates; JAC releases new schedule

Ranchi /11 फरवरी 2026: झारखंड में होने वाले नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के मद्देनजर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य में चुनाव और मतगणना की तारीखों को देखते हुए कक्षा 11वीं और 12वीं (इंटर) की बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

​चुनाव आयोग द्वारा 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है, जिसके कारण परीक्षाओं की तारीखें आपस में टकरा रही थीं। इसे देखते हुए JAC ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

12वीं (इंटर) की परीक्षा में बदलाव

​जानकारी के अनुसार, इंटरमीडिएट की जो परीक्षा पहले 23 फरवरी 2026 को होनी थी, वह अब 24 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। छात्र-छात्राएं इसी अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करें।

11वीं बोर्ड परीक्षा का नया शेड्यूल (New Schedule for Class 11th)

​जैक द्वारा जारी विज्ञप्ति संख्या 11/2026 के अनुसार, कक्षा 11वीं की परीक्षा अब 25 फरवरी से शुरू होगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:

1. बुधवार, 25 फरवरी 2026

  • पहली पाली (10:45 AM – 12:00 PM): साइंस और कॉमर्स के लिए कोर लैंग्वेज (ENA/HNA) तथा आर्ट्स/साइंस/कॉमर्स के लिए HNB+MB।
  • दूसरी पाली (2:00 PM – 3:15 PM): आर्ट्स के छात्रों के लिए कोर लैंग्वेज (ENA/HNA)।

2. गुरुवार, 26 फरवरी 2026

  • पहली पाली (10:45 AM – 1:00 PM): साइंस और कॉमर्स के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, अकाउंट्स और BST (PHY+CHE / ACT+BST)।
  • दूसरी पाली (2:00 PM – 5:15 PM): आर्ट्स के छात्रों के लिए ऑप्शनल सब्जेक्ट (1st, 2nd & 3rd)।

3. शनिवार, 28 फरवरी 2026

  • पहली पाली (10:45 AM – 1:00 PM): साइंस और कॉमर्स के लिए ऑप्शनल सब्जेक्ट (3rd & 4th)।
  • दूसरी पाली (2:00 PM – 3:15 PM): आर्ट्स के छात्रों के लिए इलेक्टिव लैंग्वेज।

महत्वपूर्ण निर्देश:

JAC ने स्पष्ट किया है कि विज्ञप्ति संख्या 03/2026 की अन्य शर्तें यथावत रहेंगी। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार और प्रशासनिक व्यस्तता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा देने में कोई असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *