close
LIVE UPDATE

मंईयां सम्मान योजना चालू रहेगी या होगी बंद… मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा बड़ा बयान, 51 लाख महिलाओं को होली के पहले मिलेगा झटका….

Will the Maiyaan Samman Yojana continue or will it be discontinued? Chief Minister Hemant Soren made a big statement, will 51 lakh women get a shock before Holi or…

रांची/24.2.26: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के ‘अबुआ दिशोम बजट’ में राज्य की महिलाओं और बेटियों को मिलने वाला सबसे बड़ा उपहार पर संशय खत्म कर दिया है। इस बजट में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (MMMSY) के लिए रिकॉर्ड 14,065.57 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट सत्र के दौरान हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया से मुखातिब होकर  51 लाख महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है।

​इस भारी-भरकम आवंटन के साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक घोषणा की है।इसके बाद अलग अलग धारणा पर विराम लग गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री का ऐलान: ₹1,000 से बढ़कर ₹2,500 हुई राशि

​बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य की बहनों और बेटियों को बधाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ा दिया गया है।

  • मासिक सहायता: ₹2,500 प्रति माह
  • वार्षिक लाभ: ₹30,000 प्रति वर्ष
  • पात्रता: 18 से 50 वर्ष की हर जरूरतमंद महिला

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “झारखंड की बेटियों और महिलाओं के लिए बजट में सौगात, उनके आर्थिक स्वावलंबन की ओर एक और मजबूत कदम… अबुआ दिशोम बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए ₹14,065.57 करोड़ का प्रावधान। 18-50 वर्ष की हर मंईयां को मिलेंगे साल के ₹30,000।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होली का तोहफा: 19वीं किस्त जारी, 51 लाख चेहरों पर लौटी मुस्कान

​त्योहारों के सीजन को देखते हुए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। होली के जश्न से पहले ही विभाग ने 22 फरवरी को योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है।

रांची समेत राज्य के सभी 24 जिलों में लाभार्थियों के खाते में पैसे सीधे ट्रांसफर डीबीटी के माध्यम से किए गए हैं।राज्य की लगभग 51 लाख से अधिक महिलाएं इस किस्त से लाभान्वित हुई हैं। मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता को देखते हुए विभाग की योजना होली से पहले पैसे भेजने की थी, जिसे समय रहते पूरा कर लिया गया है ताकि महिलाएं त्योहार की खुशियां उत्साह के साथ मना सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *