रामनवमी की छुट्टी की तारीख में हुआ बदलाव, अब 26 की जगह 27 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, देखे आदेश

रांची: झारखंड सरकार ने रामनवमी के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) की तारीख में अहम बदलाव किया है। अब राज्य में रामनवमी की छुट्टी 26 मार्च (गुरुवार) के बजाय 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रहेगी।
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार ने बुधवार, 25 मार्च 2026 को इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।









