close
LIVE UPDATE

…जब विधायक जयराम महतो को आया भयानक गुस्सा, महिला से हुए बहस के बाद तमतमाते हुए युवक का मोबाइल छिनकर पटका

...When MLA Jairam Mahto flew into a violent rage: after a heated argument with a woman, he—seething with anger—snatched a young man's mobile phone and smashed it to the ground.

डुमरी विधायक जयराम महतो कैंडल मार्च के दौरान विवादों में घिर गए। एक महिला से बहस और युवक का मोबाइल तोड़ने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे उनके व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।
________________________________________
बोकारो। डुमरी विधायक जयराम महतो चास पहुंचे थे, उसी समय पुष्पा महतो मामले में JLKM नेता रेखा देवी पर पैसा लेने का आरोप सुन कर जयराम महतो भड़क गए और प्रमाण मांगने लगे। वहीं पर मौजूद जो लोग इस वाक्या को मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहे थे, जिसके बाद जयराम उन पर भड़क गए और एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। इस घटना के बाद डुमरी से विधायक जयराम महतो एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में आ गए हैं। यह कैंडल मार्च पुष्पा कुमारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक और एक महिला के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब महिला ने पुष्पा कुमारी की मां रेखा देवी द्वारा लगाए गए आरोपों का जिक्र किया। रेखा देवी ने दावा किया था कि विधायक की पार्टी जेएलकेएम (JLKM) की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी ने उनकी बेटी की तलाश में मदद के नाम पर 10 हजार रुपये लिए थे। महिला ने यह भी कहा कि उसने यह राशि स्वयं सहायता समूह से कर्ज लेकर दी थी।

जैसे ही यह मुद्दा कैंडल मार्च के दौरान विधायक के सामने उठाया गया, माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक इस आरोप को सुनकर नाराज हो गए और महिला से तीखी बहस करने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था, जिस पर विधायक की नजर पड़ गई।

आरोप है कि गुस्से में विधायक ने युवक के हाथ से मोबाइल छीन लिया और उसे सड़क पर पटक दिया, जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों ने इस व्यवहार पर नाराजगी जताई, जबकि अन्य लोग स्थिति को संभालने की कोशिश करते नजर आए।

घटना के बाद माहौल और अधिक गर्म हो गया। बढ़ते विवाद को देखते हुए विधायक जयराम महतो अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।सोशल मीडिया पर लोग विधायक के इस व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *