close
LIVE UPDATE

“सर! जूते के पैसे नहीं हैं…” पुलिस भर्ती में चप्पल पहनकर 5 किलोमीटर दौड़ा युवक, SP ने किया ऐसा काम… दिल जीत लेगी ये खबर…

"सर! जूते के पैसे नहीं हैं..." पुलिस भर्ती में चप्पल पहनकर 5 किलोमीटर दौड़ा युवक, SP ने किया ऐसा काम... दिल जीत लेगी ये खबर...

पुलिस भर्ती के दौरान SP ने कुछ ऐसा किया, कि दिल छू गया। एक युवक ने आर्थिक तंगी के बावजूद 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। चप्पल पहनकर दौड़ता देख एसपी भी हैरान रह गये, जिसके एसपी ने मौके पर ही उसके लिए एक जूता मंगाया और उसे भेंट किया।
________________________________________
Police Bharti : पुलिस भर्ती के दौरान एक प्रेरणादायी नजारा देखने को मिला। जहां एक अभ्यर्थी को चप्पल पहनकर दौड़ते देख एसपी ने ना सिर्फ अभ्यर्थी की पीठ थपथपायी, बल्कि उसे एक जूता भी भेंट दिया। मामला महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित एसआरपीएफ पुलिस भर्ती की है। जहां खाकी वर्दी पहनने का सपना लिए सैकड़ों युवाओं के बीच एक युवक अपनी गरीबी और संघर्ष के बावजूद हौसले के दम पर सबका ध्यान खींचने में सफल रहा।

पुलिस भर्ती की फिजिकल टेस्ट के दौरान जहां अधिकांश अभ्यर्थी स्पोर्ट्स शूज़ और बेहतर तैयारी के साथ मैदान में उतरे थे, वहीं एक युवक साधारण चप्पल पहनकर 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करता नजर आया। यह दृश्य वहां मौजूद अधिकारियों और अन्य अभ्यर्थियों के लिए हैरान कर देने वाला था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान मौके पर मौजूद एसआरपीएफ के एसपी विक्रम साली की नजर उस युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत उसे अपने पास बुलाया और पूछा कि वह चप्पल पहनकर दौड़ क्यों रहा है। युवक का जवाब सुनकर हर कोई भावुक हो गया। उसने कहा, “साहब, जूते खरीदने के लिए पैसे नहीं थे… लेकिन पुलिस बनने का सपना है, और उसे पूरा जरूर करूंगा।”

युवक की यह बात सुनते ही एसपी विक्रम साली की आंखें नम हो गईं। उन्होंने तुरंत उसकी हिम्मत और जज्बे की सराहना की और मौके पर ही उसे नए जूते दिलवाए। यह पल वहां मौजूद अन्य अभ्यर्थियों और स्टाफ के लिए भी बेहद भावुक कर देने वाला था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि युवक का परिवार बेहद गरीब है और उसके घर की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल होता है। ऐसे हालात में महंगे स्पोर्ट्स शूज़ खरीदना उसके लिए संभव नहीं था। लेकिन अपने सपनों के आगे उसने इन परिस्थितियों को आड़े नहीं आने दिया और चप्पल पहनकर ही मैदान में उतर गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *