झारखंड: बेटी की शादी में घुस गया चोरों का गैंग, ग्रामीणों को लगी भनक, तो हो गया तमाशा….
Jharkhand: A gang of thieves entered a girl's wedding; villagers became aware of it, leading to a scene.

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बेटी की शादी के दौरान घर में चोर घुस आये। हालांकि चोर माल साफ कर पाते, उससे पहले ही ग्रामीणों को भनक लग गयी, जिसके बाद पांच आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि कुछ आरोपी फरार हो गए।
________________________________________
सरायकेला-खरसावां। एक तरफ जहां परिवार बेटी की शादी में मशगूल था, वहीं दूसरी तरफ चोरों का गैंग ताक लगाये बैठा था। पूरा मामला सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र का है। जहां चोरों का एक गैंग पकड़ में आया है। में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटी की शादी की खुशियों के बीच चोरों ने घर को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ी वारदात टल गई और पांच आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
घटना लुपुंगडीह गांव के जाहिरा मोड़ एनएच-32 के पास स्थित एक घर की है। जानकारी के अनुसार, साइकिल मिस्त्री किस्ट गोप के घर में उनकी बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारात पास ही ठहरी हुई थी और शादी की रस्मों में व्यस्त होने के कारण परिवार के अधिकांश सदस्य घर से बाहर थे। इसी मौके का फायदा उठाकर 6 से 7 की संख्या में चोर पुराने घर में घुस गए।
बताया जा रहा है कि चोरों ने घर में घुसने के लिए एस्बेस्टस शीट तोड़ दी और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान की तलाश शुरू कर दी। घर का सामान बिखरा हुआ मिला और आरोपी पर्स समेत अन्य सामान खंगाल रहे थे।इसी दौरान शादी समारोह से लौट रहे कुछ लोगों की नजर घर में हो रही हलचल पर पड़ी।
उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण सतर्क हो गए और मौके पर पहुंचकर चोरों को घेर लिया। खुद को घिरता देख 2 से 3 आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, लेकिन पांच लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए भी छापेमारी की जा रही है।
यह घटना उस समय हुई जब एक ओर घर में बेटी की शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं दूसरी ओर इस चोरी की कोशिश ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता और एकजुटता के चलते बड़ी चोरी होने से बच गई।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हैं या नहीं।









