close
LIVE UPDATE

झारखंड दर्दनाक ! पुलिस ने किया पीछा, बेकाबू ट्रैक्टर ने मायके से लौट रही महिला को कुचला, पति-बेटी की हालत गंभीर, छह घंटे तक रोड जाम…

Jharkhand: Tragic! Police chased a woman returning from her parents' home, an out-of-control tractor crushed her. Husband and daughter are in critical condition. Road blocked for six hours...

चतरा। झारखंड के चतरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ब्रह्मपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। मृतका की पहचान बारीसाखी के मायाडीह गांव निवासी खुशबू देवी (26) के रूप में हुई है। इस पूरी घटना में उनके पति दिलीप रविदास और उनकी छोटी बच्ची को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर चतरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को अवैध बालू परिवहन की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने ट्रैक्टरों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस कार्रवाई से घबराकर एक ट्रैक्टर चालक तेजी से इटखोरी की दिशा में भागने लगा, जबकि दूसरा ट्रैक्टर भी रास्ता बदलकर भागने की कोशिश कर रहा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार खुशबू देवी ट्रैक्टर के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पति और बच्ची किसी तरह बच गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि खुशबू देवी अपने मायके से पति और बच्ची के साथ ससुराल लौट रही थीं। रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने प्रशासन पर अवैध बालू कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर इटखोरी थाना क्षेत्र के हलमत्ता गांव निवासी शकलदेव यादव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू खनन और परिवहन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं की जाती।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सुबह करीब नौ बजे चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। यह जाम दोपहर करीब तीन बजे तक जारी रहा। करीब छह घंटे तक चले सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेज गर्मी और धूप में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों सड़क पर फंसे रहे।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *