होटल में चुपके-चुपके प्यार कर रहा था प्रेमी जोड़ा, परिजनों ने पहुंचकर कर दिया बवाल, फिर मंदिर में करा दी शादी, प्रेमी बोला, ये जबरदस्ती है, प्रेमिका बोली- मैं तो खुश…
A couple was secretly making love in a hotel, their family members created a ruckus and then got them married in a temple. The boyfriend said, "This is coercion." The girlfriend said, "I am happy."

Police News/23.5.26 : होटल में चोरी-चोरी चुपके-चुपके मिल रहे प्रेमी जोड़े की लोगों ने पकड़कर शादी करा दी। शादी से प्रेमिका तो काफी खुश है, लेकिन प्रेमी का कहना है कि उसे शादी के लिए मजबूर किया गया। मामला बिहार के पटना जिले का है, जहां जक्कनपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां होटल में साथ पकड़े गए प्रेमी युगल की थाने के पास स्थित मंदिर में शादी करा दी गई।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान थाना परिसर में घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दोनों पक्षों के परिजन, पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में आखिरकार मंदिर में दोनों की शादी संपन्न कराई गई। नवादा जिले के रहने वाले प्रेमी युगल करीब एक सप्ताह पहले अपने घर से भाग गए थे। दोनों सोमवार से पटना के जक्कनपुर इलाके स्थित मीठापुर पुराने बस स्टैंड के पास एक होटल में रह रहे थे।
सुबह लड़की के परिजनों को दोनों के ठिकाने की जानकारी मिली, जिसके बाद वे होटल पहुंचे और दोनों को एक साथ कमरे में पकड़ लिया। होटल में हंगामे की स्थिति बनते देख लड़के ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जक्कनपुर थाना लेकर आई। इसके बाद दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए।
थाना परिसर में कई घंटों तक समझाइश, बहस और बातचीत का दौर चलता रहा।करीब चार घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों परिवारों की सहमति से थाने के बगल स्थित मनोकामना मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। हालांकि शादी के बाद प्रेमी और प्रेमिका के बयान अलग-अलग सामने आए हैं।
प्रेमी राजेश ने दावा किया कि वह दिल्ली में पढ़ाई के साथ नौकरी करता है। उसने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात रानीपुर निवासी सविता से हुई थी। राजेश के मुताबिक सविता खुद उससे मिलने आई थी। उसने आरोप लगाया कि यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई है और उस पर दबाव बनाया गया।
वहीं प्रेमिका सविता कुमारी ने पूरी तरह अलग बयान दिया। उसने कहा कि वह इस शादी से खुश है और राजेश ही उसे घर से भगाकर पटना लाया था। सविता ने बताया कि करीब पांच साल पहले राजेश की बहन और जीजा ने दोनों की मुलाकात कराई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ। पटना आने के बाद दोनों पटना जंक्शन के पास एक होटल में रुके हुए थे। इसी दौरान लड़की वालों को भनक मिल गयी।









