close
LIVE UPDATE

झारखंड में बस किराया बढ़ा, 6 जून से प्रभावी होगी नयी भाड़ा तालिका, जानिए कहां का कितना बढ़ा किराया

रांची: झारखंड में बस यात्रियों के लिए बुरी खबर है। बसों के किराए में बंपर बढ़ोतरी हुई है। झारखंड बस ओनर्स एसोसिएशन ने डीजल संकट और मध्य पूर्व संकट को देखते हुए बस के भाड़े में 12 से 18 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है। नयी भाड़ा तालिका 6 जून से लागू होगी। इस बढ़ोतरी के बाद लंबे रुट पर किराए में 100 से 150 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है।

ऐसे में रांची से गुमला का किराया जो पहले 150 रूपए था, अब 180 रूपए होगा, वही दूसरे राज्यों के बस किराए में बंपर बढ़ोतरी हुई है।नए किराया ढांचे के अनुसार, कोडरमा से रांची जाने वाली सामान्य बसों का किराया 300 रुपए से बढ़ाकर 350 रुपए कर दिया गया है। वहीं एसी बसों का किराया 350 से बढ़कर 400 रुपए हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह कोडरमा से हजारीबाग जाने वाले यात्रियों को अब 120 रुपए की जगह 150 रुपए देने होंगे। बिहार की ओर जाने वाली बसों के किराए में भी 30 से 50 रुपए तक की वृद्धि की गई है। इस अचानक बढ़ोतरी से यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है, क्योंकि पहले से ही रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *