close
LIVE UPDATE

झारखंड में आज भी गरजेगा बादल, मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए अलर्ट, 10 जून तक मौसम रहेगा बदला बदला

Jharkhand Weather Big Update झारखंड में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मानसून की आने की आहट के बीच अब प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। झारखंड के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। आज भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। झारखंड के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

वगीं मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को रांची समेत 20 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग विभाग ने आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

20 जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका

झारखंड में मौसम विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 8 जून को भी इसी तरह की मौसमीय स्थिति बनी रहने के संकेत हैं। इस दौरान 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंचा मानसून

इधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। केरल से शुरू हुआ मानसून अब देश के कई हिस्सों में फैल चुका है। शनिवार को मानसून ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी दस्तक दे दी, जिससे झारखंड में भी मौसम गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि ये प्री मानसून की बारिश नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले 24 घंटे में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

  • चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) में सबसे अधिक 50.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
  • बोकारो में 30 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
  • राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज में रिकॉर्ड किया गया।
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस नामकुम (रांची) में दर्ज किया गया।

8 से 10 जून तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 से 10 जून के दौरान राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

8 जून: दक्षिणी, निकटवर्ती मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
9 जून: दक्षिणी और मध्य भागों में वर्षा की संभावना बनी रहेगी।
10 जून: उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। तेज हवा और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।फिलहाल, झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम सुहावना रहने के साथ-साथ बारिश और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *