close
LIVE UPDATE

MPW कर्मचारियों के नियमितिकरण आंदोलन के समर्थन में उतरा पारा मेडिकल एसोसिएशन, सरकार से की तत्काल हस्तक्षेप कर, मांग मानने की अपील

The Paramedical Association has come out in support of the movement for the regularization of MPW employees, urging the government to intervene immediately and accede to their demands.

रांची। झारखंड में मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर (MPW) कर्मचारियों के आंदोलन अब और मजबूत हो गया है। ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA) ने भी MPW कर्मचारी संघ के आंदोलन का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है।एसोसिएशन के महासचिव उपेन्द्र कुमार सिंह ने अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

उपेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जारी समर्थन लेटर में कहा गया है कि 13 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक MPW कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन प्रस्तावित है। पत्र के अनुसार आंदोलन की शुरुआत 13 जुलाई से हो चुकी है। पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA ) उनके आंदोलन का समर्थन करता है।

स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं MPW कर्मचारी-उपेंद्र कुमार सिंह

पत्र में कहा गया है कि MPW कर्मचारी स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके सहयोग के बिना स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं का प्रभावी संचालन संभव नहीं है। विशेष रूप से आगामी श्रावणी मेला, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में इनकी अहम भूमिका रहती है।एसोसिएशन ने कहा है कि MPW कर्मचारियों की नियमितीकरण सहित अन्य मांगें उचित और आवश्यक हैं, इसलिए सरकार को इन पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान निकालना चाहिए।

सरकार से मांगों पर जल्द ले निर्णय- धर्मेंद्र सिंह

ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA) के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि एमपीड्ब्ल्यू के नियमितिकरण सहित अन्य मांगें काफी पुरानी है। कई बार सरकार के संज्ञान में लाने के बाद भी उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया है, लिहाजा सरकार को तत्काल उनकी मांगों पर विचार करना चाहिये। धर्मेंद्र कुमार ने सिंह सरकार से आग्रह किया है कि MPW कर्मचारी संघ की मांगों को शीघ्र स्वीकार किया जाए, ताकि कर्मचारी नियमित होकर पूरी क्षमता के साथ राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे सकें।

img 20260715 wa0004
img 20260715 wa0004

इस पत्र की प्रतिलिपि MPW कर्मचारी संघ, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य मंत्री तथा राज्य के सभी सिविल सर्जनों को भी आवश्यक कार्रवाई और जानकारी के लिए भेजी गई है।MPW कर्मचारियों के आंदोलन को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलने से सरकार पर उनकी मांगों के समाधान का दबाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *