close
LIVE UPDATE

झारखंड-दारूबाज बंदरिया: शराब दुकान में घुसकर बंदरिया ने झलकाया जाम, एक बोतल गटकते ही हुई टल्ली, फिर नशे में शराब दुकान में लुढ़क गयी

Jharkhand – Booze-loving female monkey: A female monkey entered a liquor shop and downed a drink; she got tipsy after gulping down just one bottle and then rolled around the shop in a drunken stupor.

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी के शराब दुकान में शराबी बंदरिया ने गजब तांडव किया। पहले तो दारू दुकान में घुसकर कोहराम मचाना शुरू कर दिया, और फिर दारू पीकर वहीं लुढ़क गयी। उसे किसी तरह से उसे काबू किया गया। मामला शुक्रवार शाम का है, जहां शराब दुकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंदरिया अचानक दुकान के अंदर घुस गई। बंदरिया ने दुकान में जमकर उत्पात मचाया। उसने शराब की बोतलें तोड़ीं और एक बोतल से शराब पी ली। इसके बाद नशे में धुत होकर शराब की पेटियों पर ही सो गई।

यहां देखें वीडियो…..

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय के समीप बांके बिहारी मार्केट, ब्लॉक चौक स्थित शराब दुकान की है। बताया जाता है कि शाम करीब 7:30 बजे बंदरिया अचानक दुकान में दाखिल हुई। उसे भगाने की कोशिश कर रहे सेल्समैन पर उसने हमला कर दिया। हमले में सेल्समैन के हाथ-पैर में चोट आई, जिसके बाद स्थानीय अस्पताल में उसका उपचार कराया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शराब पीने के बाद मचाया उत्पात

दुकान में घुसने के बाद बंदरिया काफी देर तक उछल-कूद करती रही। इस दौरान उसने शराब की कुछ बोतलें तोड़ दीं। इसके बाद उसने एक शराब की बोतल से शराब पी ली। शराब पीने के कुछ देर बाद उस पर नशे का असर दिखाई देने लगा और वह दुकान में रखी शराब की पेटियों पर लेटकर सो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना का वीडियो भी दुकान में मौजूद लोगों ने बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा। वीडियो में बंदरिया दुकान के अंदर उछल-कूद करती और लोगों को परेशान करती नजर आ रही है।

 

बंदरिया को देखने के लिए जुटी भीड़

बंदरिया के शराब दुकान में घुसने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोग उसे देखने के लिए दुकान के आसपास जमा हो गए। हालांकि, बंदरिया के आक्रामक व्यवहार के कारण दुकानदार और स्थानीय लोग उससे दूरी बनाए रहे।कुछ देर बाद जब नशे का असर कम हुआ तो बंदरिया फिर सक्रिय हो गई और दुकान के अंदर इधर-उधर दौड़ने लगी। इससे काफी देर तक इलाके में भय और कौतूहल का माहौल बना रहा।

 

रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

घटना की सूचना मिलने के बाद भगवान बिरसा जैविक उद्यान को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही उद्यान की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। जीव विज्ञानी विवेकानंद, राकेश अवस्थी समेत टीम के सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद बंदरिया को सुरक्षित पकड़ लिया।

 

रेस्क्यू के बाद बंदरिया को भगवान बिरसा जैविक उद्यान के पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी जांच की गई। बताया जा रहा है कि बंदरिया गर्भवती है। पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसकी जांच और स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। स्वस्थ पाए जाने के बाद उसे जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *