close
LIVE UPDATE

जलने से बच गए सांसद ढुल्लू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो, BJP कार्यक्रम में मची अफरा – तफरी

धनबाद। सरायढेला के जगजीवन नगर में भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मशाल से निकली जलती चिंगारी बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर जा गिरी। चिंगारी पड़ते ही शर्ट के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों की तत्परता के कारण तत्काल आग बुझा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कैसे हुई घटना

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई, जब धनबाद सांसद ढुल्लू महतो मीडिया को बयान दे रहे थे। उनके ठीक पीछे विधायक शत्रुघ्न महतो खड़े थे। इसी दौरान पास में मौजूद मशाल से निकली जलती चिंगारी विधायक की शर्ट पर जा गिरी और कपड़े ने आग पकड़ ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना को देखते ही आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। कार्यकर्ताओं ने तुरंत विधायक के कपड़ों में लगी आग बुझाई। इस घटना में शर्ट का कुछ हिस्सा जल गया, लेकिन विधायक को गंभीर चोट नहीं आई।आग बुझने के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। महज कुछ सेकंड की देरी से स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। सांसद ढुल्लू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो दोनों सुरक्षित रहे।

मशाल यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद मशाल लेकर चलने वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। भीड़ के बीच जलती मशालों के इस्तेमाल के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। हालांकि इस मामले में समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *