close
LIVE UPDATE

गिरिडीह: पारसनाथ पहाड़ी के जंगल से नक्सलियों के हथियार व विस्फोटक बरामद, बड़ा हादसा टला

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी स्थित जिरुवाबेड़ा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने केन बम, कोडेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर और ग्रेनेड शेल समेत विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया।

गिरिडीह: झारखंड में नक्सलियों का दबदबा खत्म हो गया है। लेकिन अभी भी जमीन के भीतर मौत के कई सामान नक्सलियों ने दफ्न कर रखे हैं। झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। पारसनाथ पहाड़ी के जिरुवाबेड़ा जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं। नक्सलियों की इस बड़ी विध्वंसक साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

गुप्त सूचना पर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. बिमल कुमार और सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि जिरूवाबेड़ा जंगल के पास नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार और विस्फोटक छिपा रखे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार और सीआरपीएफ के द्वितीय कमान पदाधिकारी अभिनव आनंद के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में:
• खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह
• पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) मणिलाल सिंह
• मधुबन थाना के सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) उमेश कुमार सिंह
• सीआरपीएफ क्यूएटी (QAT) एवं जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।

जंगल में सर्च के दौरान बरामद सामान

सुरक्षा बलों की टीम ने जिरूवाबेड़ा जंगल में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और नक्सलियों के ठिकाने से निम्नलिखित सामग्री बरामद की:
• 05 किलोग्राम का एक केन बम
• लगभग 35 मीटर कोडेक्स वायर (Codex Wire)
• 01 बंडल इलेक्ट्रिक वायर
• 38 पीस लोहे के अर्धनिर्मित ग्रेनेड शेल (Grenade Shell) एवं ग्रेनेड बनाने की सामग्री
• 01 पीस इमरजेंसी लाइट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेहा वर्मा

नेहा वर्मा डिजिटल मीडिया की नब्ज पहचानती हैं। वे hpbltop.com पर ट्रेंडिंग टॉपिक्स और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली खबरों को कवर करती हैं। नेहा का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट पर फैल रही अफवाहों के बीच पाठकों तक सच पहुँचाना है। वे खबरों की फैक्ट-चेकिंग (Fact-Checking) में विशेष रुचि रखती हैं और सुनिश्चित करती हैं कि हर वायरल खबर के पीछे की सच्चाई सामने आए।
  • ईमेल: neha@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *