close
LIVE UPDATE

झारखंड में नौकरी : जेलों में क्लर्कों की होगी सीधी भर्ती, 12वीं पास अभ्यर्थियों को मौका; जानिये कब आने वाला है विज्ञापन, पढ़िये डिटेल

Jharkhand Government Job। झारखंड में सरकारी नौकरी का पिटारा खुलने वाला है। झारखंड में जेल विभाग में नौकरी का शानदार मौका है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ये अच्छी खबर है। राज्य की जेलों में लंबे समय बाद निम्नवर्गीय लिपिक सह कंप्यूटर संचालक के पदों पर सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

गृह विभाग ने ऐसे 29 पदों पर नियुक्ति से संबंधित प्रारंभिक जानकारी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेज दी है। अब आयोग भर्ती की आगे की तैयारी करेगा। संभावना है कि अगले महीने इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन पदों पर भर्ती झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को 12वीं पास होने के साथ कंप्यूटर संबंधी निर्धारित योग्यता और हिंदी टंकण की अर्हता पूरी करनी होगी।

जेलों में लिपिकों के 29 पदों पर सीधी भर्ती

गृह विभाग ने जेलों में लिपिकीय कार्यों के लिए कुल 49 पद सृजित किए हैं। इनमें 29 निम्नवर्गीय लिपिक और 20 उच्चवर्गीय लिपिक के पद शामिल हैं। निम्नवर्गीय लिपिक के 29 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे, जबकि उच्चवर्गीय लिपिक के 20 पदों पर प्रोन्नति के माध्यम से नियुक्ति होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को पदों के सृजन और पिछले वर्ष अधिसूचित नियुक्ति नियमावली की जानकारी भी भेजी है, ताकि भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।इन पदों पर नियुक्ति झारखंड राज्य कारा लिपिक सह कंप्यूटर संचालक संवर्ग नियुक्ति नियमावली, 2025 के तहत की जाएगी।

12वीं पास होना जरूरी, कंप्यूटर डिप्लोमा भी अनिवार्य

जेलों में निम्नवर्गीय लिपिक सह कंप्यूटर संचालक के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता पूरी करनी होगी।
• शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट यानी 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
• कंप्यूटर डिप्लोमा: सरकार से मान्यता प्राप्त पंजीकृत संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने का डिप्लोमा होना चाहिए।
• हिंदी टंकण: अभ्यर्थियों को हिंदी टाइपिंग की निर्धारित अर्हता पूरी करनी होगी।
• कंप्यूटर ज्ञान: संबंधित सॉफ्टवेयर का ज्ञान आवश्यक होगा। इसकी जांच नियुक्ति परीक्षा में की जाएगी।
• आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम आयु सीमा कार्मिक विभाग के लागू नियमों के अनुसार होगी।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आयोग की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक विज्ञापन में योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों की पुष्टि कर लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेलों में रिक्त पदों को लेकर हाईकोर्ट ने जताई थी नाराजगी

झारखंड की जेलों में विभिन्न श्रेणियों के पद लंबे समय से रिक्त होने का मामला भी चर्चा में है। हाल ही में हाईकोर्ट ने रिक्त पदों को लेकर नाराजगी जताई थी।सुनवाई के दौरान झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से बताया गया कि जेल वार्डन, पैरामेडिकल स्टाफ और सहायक कारापाल के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

लिपिकों की भर्ती के लिए भी अब प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में शुरू हुई संबंधित प्रतियोगिता परीक्षा की प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी। अब लिपिकों के पदों को शामिल करने के बाद परीक्षा प्रक्रिया नए सिरे से शुरू किए जाने की बात कही गई है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *